Skip to content

Interesting Facts about Elephant in Hindi

  • by

✓ हाथी जमीन पर रहने वाला सबसे विशाल प्राणी है।

✓ हाथी को रोज नहाना पसंद है।

✓ हाथी अपनी सूंड से जमीन पर गिरे सिक्के को भी उठा सकता है।

✓ हाथी की सूंघने की शक्ति बहुत तीव्र होती है।

✓ हाथी पानी की गंध को 4 से 5 किलोमीटर की दूरी से भी सूंघ लेता है।

✓ हाथी की स्मरण शक्ति काफी अच्छी होती है। वह कई दिन पुरानी घटनाओं को याद रख सकते हैं।

✓ हाथी पूरे दिन में 3 से 4 घंटे खड़े-खड़े ही सोते हैं।

✓ हाथी के कान के पीछे का हिस्सा सबसे मुलायम होता है।

✓ एक वयस्क खाती का वजन 10 हजार किलो तक हो सकता है।

✓ हाथी की चमड़ी लगभग 1 इंच तक मोटी होती है।

✓ मादा हाथी हर 4 साल में बच्चे को जन्म देती है।

✓ अफ्रीकन हाथियों के कान भारतीय हाथी से बड़े होते हैं।

✓ हाथी पूरे दिन में लगभग 120 किलो तक का भोजन खा सकते हैं।

✓ हाथी एकमात्र जानवर है जो कि कूद नहीं सकता और जिसके चार घुटने होते हैं।

✓ हाथी के दांत उसके जीवनकाल के दौरान बढ़ते रहते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Managed by: Yashvir Pal