भारतीय संविधान के रचयिता डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के एक छोटे से गांव में हुआ था, वे जन्म से ही प्रखर बुद्धि के थे। आइए जाने भीमराव द्वारा कहे गए कुछ अनमोल विचार जिससे आपको प्रेरणा अवश्य मिलेगी।
✓ संविधान, यह एकमात्र वकीलों का दस्तावेज नहीं, यह जीवन का एक माध्यम है।
(Constitution, it is not a sole lawyers document, it is a medium of life.)
✓ जीवन लंबा होने के बजाय महान होना चाहिए।
(Life should be great rather than long.)
✓ मैं राजनीति में सुख भोगने नहीं बल्कि अपने सभी दबे कुचले भाइयों को अपने अधिकार दिलाने आया हूं।
(I have not come to enjoy happiness in politics, but have come to give rights to all my downtrodden brothers.)
✓ हम आदि से अंत तक भारतीय हैं।
(We are Indians from the beginning to the end.)
✓ बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का महत्वपूर्ण लक्ष्य होना चाहिए।
(Development of intelligence should be an important goal of human survival.)
✓ पति-पत्नी के बीच का संबंध घनिष्ठ मित्रों के संबंध के समान होना चाहिए।
(The relationship between husband and wife should be similar to that of close friends.)
✓ किसी भी कौम का विकास उस कौम की महिलाओं के विकास से मापा जाता है।
(The development of any community is measured by the development of the women of that community.)
✓ जो व्यक्ति अपनी मौत को हमेशा याद रखता है वह सदा अच्छे कार्य में लगा रहता है।
(A person who always remembers his death is always engaged in good work.)
✓ मैं ऐसे धर्म को मानता हूं जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाए।
(I believe in a religion that teaches freedom, equality and brotherhood.)
✓ उदासीनता लोगों को प्रभावित करने वाली सबसे खराब किस्म की बीमारी है।
(Apathy is the worst type of disease affecting people.)
✓ गुलाम बनकर जिओगे, तो कुत्ता समझेगी दुनिया। नवाब बनकर जिओगे तो शेर समझ कर सलाम ठोकेगी।
(If you live as a slave, then the dog will understand the world. If you live as a Nawab, the lion will bow as a salute.)
✓ यदि मुझे लगा कि संविधान का दुरुपयोग किया जा रहा है, तो मैं इसे सबसे पहले जलाऊंगा।
(If I felt that the constitution was being misused, I would burn it first.)
✓ जो झुक सकता है वह सारी दुनिया को झुका सकता है।
(One who can bow down can bow the whole world.)
✓ एक इतिहासकार, सटीक, ईमानदार और निष्पक्ष होना चाहिए।
(A historian must be accurate, honest and impartial.)
✓ न्याय हमेशा समानता के विचार को पैदा करता है।
(Justice always produces the idea of equality.)
✓ मन की स्वतंत्रता ही वास्तविक स्वतंत्रता है।
(Freedom of mind is the real freedom.)
✓ ज्ञान हर व्यक्ति के जीवन का आधार है।
(Knowledge is the basis of every person’s life.)
✓ जो इतिहास भूल जाते हैं, वे इतिहास नहीं बना सकते।
(Those who forget history cannot make history.)
✓ मेरे नाम की जय-जयकार करने से अच्छा है, मेरे बताए हुए रास्ते पर चलें।
(Better than cheering on my name, follow the path I mentioned.)
✓ शिक्षा जितनी पुरुषों के लिए आवश्यक है उतनी ही महिलाओं के लिए।
(Education is required for men as much as women.)
✓ एक सुरक्षित सेना एक सुरक्षित सीमा से बेहतर है।
(A safe army is better than a safe range.)
✓ मैं रात-रात भर इसलिए जागता हूं क्योंकि मेरा समाज सो रहा है।
(I wake up overnight because my society is sleeping.)
✓ अच्छा दिखने के लिए मत जियो बल्कि अच्छा बनने के लिए जियो।
(Do not live to look good, rather live to be good.)
✓ यदि हम एक संयुक्त, एकीकृत आधुनिक भारत चाहते हैं, तो सभी धर्म शास्त्रों की संप्रभुता का अंत होना चाहिए।
(If we want a united, unified modern India, then the sovereignty of all the Dharma Shastras should end.)
✓ धर्म में मुख्य रूप से केवल सिद्धांतों की बात होनी चाहिए, यहां नियमों की बात नहीं हो सकती।
(Religion should mainly talk about principles, it cannot be a matter of rules here.)
