Skip to content

Yoga Asanas for Beginners in Hindi

योग को हमारे शरीर के लिए सबसे लाभदायक माना जाता है। योग हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में हमारी मदद करता है। योग हमारे शरीर को अंदर और बाहर दोनों से स्वस्थ बनाता है।

[IS IT EASY TO DO YOGA?] 

(क्या योग करना आसान है?) 

जी हां! बिल्कुल 

पर कुछ लोग योग इसलिए नहीं करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि योग बहुत ही मुश्किल है या वह नहीं कर पाएंगे। कुछ लोग तो योग की शुरुआत ही कुछ ऐसे yoga
poses से करते हैं जिसको करने में थोड़ी मुश्किल होती है और जिसके कारण वह योग छोड़ देते हैं।

योगाभ्यास की शुरुआत हमेशा कुछ आसान yoga
poses से करना चाहिए जिससे कि आप योग को अपने जीवन में रोजाना आसानी से कर सकते हैं। 

अगर आप योग की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो यह 6 योगासनों का अभ्यास जरूर करें जो बहुत ही आसान है और आप सभी के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक भी है। आज हम आपको शुरुआत के लिए 6 योगासन बताएंगे और साथ ही उन आसनों से मिलने वाले health
benefits के बारे में भी बताएंगे।

तो आइए जानते हैं वह 6 yoga
poses
कौनकौन से हैं

1. अधोमुख श्वानासन योग (Adho
mukha svanasana Yoga)

अधोमुख श्वानासन योग की विधि (Steps
of Adho mukha svanasana Yoga) –

 यह सबसे आसान योगासन है जिसे सभी लोग कर सकते हैं।

 सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और दोनों पैरों के बीच थोड़ा दूरी रखें।

 उसके बाद आराम से नीचे की ओर झुके जिससे कि V जैसा shape  बन जाए।

 जैसा कि आप फोटो में देख रहे हैं दोनों हाथों और पैरों के बीच में थोड़ा सा दूरी बनाएं।

 सांस लेते हुए अपने पैरों की उंगलियों की मदद से अपने कमर को पीछे की ओर खींचे| पैरों और हाथों को ना मोड़े।

 ऐसा करने से आपके हाथों और पैरों को अच्छा खिंचाव मिलेगा।

 एक लंबी सांस लें और कुछ देर के लिए इस योग  मुद्रा में रुके।

अधोमुख श्वानासन योग  के फायदे
(Benefits of Adho mukha svanasana Yoga) –

 मांसपेशियों में मजबूती आती है।

 शरीर को अच्छा खिंचाव मिलता है।

 ब्लड सरकुलेशन में सुधार आता है।

2. ताड़ासन योग
(Tadasana Yoga)
 

ताड़ासन योग की विधि (Steps
of Tadasana Yoga) –

 सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और दोनों पैरों के बीच थोड़ा दूरी रखें।

 उसके बाद एक लंबी सांस लेते हुए अपने पैरों की उंगलियों की मदद से शरीर को थोड़ा ऊपर उठाएं और अपने दोनों हाथों को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं।

 उसके बाद अपने एक हाथ की उंगलियों से दूसरे हाथ की उंगलियों को जोड़ें।

 कम से कम 15 से 30 सेकंड इस योग मुद्रा में रहे और अपने शरीर को ऊपर की ओर खींचे।

 उसके बाद धीरे-धीरे अपने हाथों को सामान्य स्थिति में ले आए।

ताड़ासन योग के फायदे
(Benefits of Tadasana Yoga) –

 यह आसन उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होता है जो अपनी लंबाई बढ़ाना चाहते हैं।

 रीढ़ की हड्डी को सही रखता है।

3. वृक्षासन योग
(Vrikshasana Yoga)

वृक्षासन योग की विधि (Steps
of Vrikshasana Yoga) –

 सबसे पहले अपने दोनों हाथों को बगल में रखकर सीधे खड़े हो जाएं।

 उसके बाद ध्यान से अपने right
leg को अपने left leg के जांघ पर रखकर सीधे खड़े रहे जैसा की फोटो में दिखाया गया है।

 उसके बाद धीरे-धीरे दोनों हाथों को जोड़कर ऊपर की ओर ले जाएं और प्रार्थना मुद्रा धारण करें।

 कम से कम 30 से 45 सेकंड तक इस मुद्रा में  संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें।

वृक्षासन योग के फायदे
(Benefits of Vrikshasana Yoga) –

 शारीरिक संतुलन में सुधार आता है।

 जांघों, पैर और रीड की हड्डी को मजबूत बनाए रखता है।

4. भुजंगासन योग
(Bhujangasana Yoga)

भुजंगासन योग की विधि (Steps
of Bhujangasana Yoga) –

 सबसे पहले पेट नीचे की तरफ करके लेट जाएं।

 उसके बाद एक लंबी सांस लेते हुए अपने शरीर के ऊपरी भाग को जैसे– सर, गर्दन, कंधों और छाती को ऊपर की तरफ ले जाएं जैसा की फोटो में दिखाया गया है।

 इस मुद्रा में 20 से 30 सेकंड तक रुके।

 उसके बाद 4 से 5 बार इस आसन को repeat करें।

भुजंगासन योग के फायदे
(Benefits of Bhujangasana Yoga) –

 पेट में एसिडिटी और गैस की समस्या दूर करता है।

 मोटापा कम करता है।

 ब्लड सरकुलेशन में सुधार आता है।

 अपच और कब्ज की शिकायत दूर करता है।

5. बद्ध कोणासन योग (Baddha
konasana Yoga)

बद्ध कोणासन योग की विधि (Steps
of Baddha konasana Yoga) –

 सबसे पहले जमीन पर एक दरी या योगा मैट बिछाए और सीधे बैठ जाएं।

 उसके बाद अपने दोनों पैरों के नीचे हिस्से को सामने पास लाकर जोड़ें।

 उसके बाद दोनों पैरों  के जुड़े हुए स्थान के नीचे पकड़ने की कोशिश करें जैसा की फोटो में दिखाया गया है।

 उसके बाद अपने पैरों को तितली के पंख की तरह हिलाए।

 आप तेजी से भी इस आसन को कर सकते हैं।

बद्ध कोणासन योग के फायदे
(Benefits of Baddha konasana Yoga) –

 पेट के अंगों को तंदुरुस्त रखता है।

 साथ ही किडनी को भी स्वस्थ रखता है।

6. शवासन योग
(Shavasana Yoga)

शवासन योग की विधि (Steps
of Shavasana Yoga) –

 यह बहुत ही आसान योग मुद्रा है परंतु इस योग से शरीर को बहुत ही महत्वपूर्ण लाभ मिलते हैं।

 सबसे पहले जमीन पर एक दरी या योगा मैट बिछा ले।

 उसके बाद ऊपर की ओर मुंह करके लेट जाए जैसा की फोटो में दिखाया गया है।

 अपने दोनों पैरों के बीच थोड़ा दूरी बनाए।

 उसके बाद कुछ मिनट के लिए इसी मुद्रा में धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें।

शवासन योग के फायदे
(Benefits of Shavasana Yoga) –

 इससे शरीर को आराम मिलता है।

 एकाग्रता और याददाश्त में सुधार लाता है।

 मस्तिष्क को शांत करता है।

 तनाव से राहत पाने में मदद करता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *