Skip to content

Current Affairs 28 September 2022

  • by
प्रश्न 1 – किस दिग्गज अभिनेत्री को 52वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा?
उत्तर 1 – आशा पारेख

महत्वपूर्ण बातेसूचना और प्रसारण मंत्री ने घोषणा की है कि वर्ष 2020 के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार महान अभिनेत्री आशा पारेख को प्रदान किया जाएगा। वह एक प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री, निर्देशक और निर्माता होने के साथ-साथ एक कुशल भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना भी हैं। आशा पारेख ने तीसरी मंजिल, कटी पतंग, लव इन टोक्यो जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।

प्रश्न 2 – भारत के दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर 2 – अनिल चौहान

महत्वपूर्ण बाते भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को भारत का दूसरा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति, हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत की मृत्यु के नौ महीने बाद की गई है। वह भारत के पहले सीडीएस थे। लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान मई 2021 में पूर्वी कमान के पूर्व प्रमुख सेवानिवृत्त हुए थे और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सैन्य सलाहकार के रूप में कार्यरत थे।

प्रश्न 3 – भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने हाल ही में किस राज्य में बौद्ध गुफाओं और मंदिरों के अवशेष पाए हैं?
उत्तर 3 – मध्य प्रदेश

महत्वपूर्ण बातेभारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ में अपनी हालिया खोज के दौरान प्राचीन गुफाओं और मंदिर, बौद्ध संरचनाओं के अवशेष और पुरानी लिपियों में मथुरा और कौशाम्बी जैसे शहरों के नाम वाले चित्र और शिलालेख पाए गये हैं।

प्रश्न 4 – भारत के नए अटॉर्नी जनरल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर 4 – आर. वेंकटरमणि

महत्वपूर्ण बाते भारत सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता आर. वेंकटरमणि को 3 वर्ष की अवधि के लिए भारत का नया महान्यायवादी (अटॉर्नी जनरल ) नियुक्त किया है। आर. वेंकटरमनी के.के. वेणुगोपाल का स्थान लेंगे। वेणुगोपाल जिनका कार्यकाल 30 सितंबर, 2022 को समाप्त हो रहा है। यह नियुक्ति वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी के अगले अटॉर्नी जनरल बनने के सरकार के प्रस्ताव को अस्वीकार करने के कुछ ही दिनों बाद हुई है।

प्रश्न 5 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की कमान संभालने वाली पहली यूरोपीय महिला कौन बनी है?
उत्तर 5 – सामंथा क्रिस्टोफोरेटी

महत्वपूर्ण बाते इटली की सामंथा क्रिस्टोफोरेटी अंतरिक्ष से लाइव प्रसारण के दौरान अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की कमान संभालने वाली पहली यूरोपीय महिला बन गयी है। वर्ष 2014 और 2015 में ऑर्बिट में 199 दिन बिताने के बाद एक महिला द्वारा अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड भी क्रिस्टोफोरेटी के नाम है।

प्रश्न 6 – रानीपुर टाइगर रिजर्व को उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने किस क्षेत्र के लिए मंजूरी दी है?
उत्तर 6 – बुंदेलखंड

महत्वपूर्ण बातेउत्तर प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड क्षेत्र में पहले बाघ अभयारण्य के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। बुंदेलखंड में रानीपुर टाइगर रिजर्व को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत अधिसूचित किया गया है। राज्य में बाघ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

प्रश्न 7 – विश्व हृदय दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर 7 – 29 सितंबर

महत्वपूर्ण बातेहृदय रोग की बढ़ती समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रतिवर्ष 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। यह दिवस विश्व स्तर पर लोगों को आहार योजना का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करता है जो उनके हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करेगा। विश्व हृदय दिवस 2022 की थीम ‘यूज़ हार्ट फॉर एवरी हार्ट’ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *