प्रश्न 1 – हाल ही में,किसे महारानी एलिजाबेथ द्वितीय वुमन ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तर 1 – सुएला ब्रेवरमैन
महत्वपूर्ण बाते – ब्रिटेन की भारतीय मूल की गृह सचिव, सुएला ब्रेवरमैन को लंदन में एक समारोह में पहली बार महारानी एलिजाबेथ द्वितीय वुमन ऑफ द ईयर पुरस्कार के विजेता के रूप में नामित किया गया है। यह पुरस्कार वर्ष 2000 में दक्षिण एशियाई लोगों को यूके में उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित करने के लिए स्थापित किया गया था। सुएला ब्रेवरमैन एक ब्रिटिश राजनीतिज्ञ और बैरिस्टर हैं, जो 6 सितंबर 2022 से गृह सचिव के रूप में कार्यरत हैं।
प्रश्न 2 – भारत के किस राज्य में पहली बार जनजातियों पर ज्ञानकोष के पांच संस्करण जारी किये गए है?
उत्तर 2 – ओडिशा
महत्वपूर्ण बाते – भारत का ओडिशा राज्य आदिवासी समुदायों पर उनकी सदियों पुरानी और अनूठी परंपराओं का दस्तावेजीकरण करने के लिए एक ज्ञानकोष के पांच संस्करण को जारी किया है। ऐसा करने वाला ओडिशा भारत का पहला राज्य बन गया है। इस ज्ञानकोष में कुल 3800 पन्ने है। इसमे 62 जनजाति संप्रदाय के बारे में बताया गया है। जिसमे 418 अनुसंधान संदर्भ प्रकाशित किया गया है।
प्रश्न 3 – भारत की किस कंपनी ने विमानन ईंधन ‘AVGAS 100 LL’ का स्वदेशी उत्पादन शुरू किया है?
उत्तर 3 – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन
महत्वपूर्ण बाते – ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भरता को कम करने की दिशा में एक बड़े कदम में, सरकार द्वारा संचालित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने AVGAS 100 LL का स्वदेशी उत्पादन शुरू किया है, जो पिस्टन इंजन वाले विमानों और मानव रहित एरियल वाहनों के लिए एक विशेष विमानन ईंधन है। इसका स्वदेशी उत्पादन इंडियन ऑयल की गुजरात रिफाइनरी में किया जा रहा है। वर्तमान में AVGAS 100 LL का पूरी तरह से आयात किया जाता है।
प्रश्न 4 – संस्कृति मंत्रालय ने तेलंगाना के वार्षिक उत्सव ‘बथुकम्मा उत्सव’ का आयोजन किस शहर में किया है?
उत्तर 4 – नई दिल्ली
महत्वपूर्ण बाते – संस्कृति मंत्रालय ने कार्तव्यपथ, इंडिया गेट, नई दिल्ली में बथुकम्मा उत्सव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने भी भाग लिया। बथुकम्मा महोत्सव तेलंगाना में एक वार्षिक उत्सव है जो नौ दिनों तक चलता है और नवरात्रि के त्योहार के साथ ही मनाया जाता है। इस वर्ष बथुकम्मा उत्सव 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है।
प्रश्न 5 – वर्ष 2020 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
उत्तर 5 – आशा पारेख
महत्वपूर्ण बाते – सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने घोषणा की है कि वर्ष 2020 के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रसिद्ध अभिनेत्री आशा पारेख को प्रदान किया जाएगा। 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 30 सितंबर को प्रदान किये जायेंगे। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू करेंगी। दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान है। यह पुरस्कार सर्वप्रथम वर्ष 1969 में देविका रानी को दिया गया था।
प्रश्न 6 – इंटरनेशनल सिविल एवियेशन ऑर्गनाइजेशन (ICAO) ने हाल ही में किसके साथ एक समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये है?
उत्तर 6 – इंटरनेशनल सोलर अलायंस
महत्वपूर्ण बाते – इंटरनेशनल सोलर अलायंस और अंतर्राष्ट्रीय सिविल एवियेशन ऑर्गनाइजेशन (ICAO) के बीच समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया है। मॉन्ट्रियाल में आयोजित ICAO के 42वें सत्र से अलग इस पर हस्ताक्षर किये गये। यह हस्ताक्षर भारत के नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, फ्रांस के यातायात मंत्री मीशियो क्लेमेंट ब्यून, ICAO परिषद के अध्यक्ष सल्वोटोर साशीतानो की उपस्थिति में किये गया। भारत ने 2022 तक 175 मेगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा स्थापित करने तथा 2030 तक उत्सर्जन गहनता में 33-35 प्रतिशत तक की कटौती करने का लक्ष्य तय किया है।
प्रश्न 7 – विश्व रेबीज दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर 7 – 28 सितंबर
महत्वपूर्ण बाते – विश्व रेबीज दिवस प्रतिवर्ष 28 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिवस रेबीज वैक्सीन के आविष्कारक, लुई पाश्चर को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य रेबीज के खिलाफ लोगों में जागरूकता लाना, इसकी रोकथाम के बारे में उपाय सुझाना और इस बीमारी के खिलाफ दुनिया की उपलब्धियों का जश्न मनाना है। विश्व रेबीज दिवस 2022 का थीम ‘रेबीज: वन हेल्थ जीरो डेथ’ (Rabies: One Health, Zero Deaths) है।