प्रश्न 1 – हाल ही में असम के किस राष्ट्रीय उद्यान को पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया है?
उत्तर 1 – काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
महत्वपूर्ण बाते – असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान को शनिवार को पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया है, यह फैसला पर्यटन सीजन को देखते हुए लिया गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ईशा फाउंडेशन के जग्गी वासुदेव और राज्य के पर्यटन मंत्री जयंत मल्ला बरुआ के साथ औपचारिक रूप से पार्क को फिर से खोल दिया। यह राष्ट्रीय उद्यान मई में मानसून के कारण बंद कर दिया गया था।
प्रश्न 2 – ‘स्वच्छ टॉयकाथॉन’ (Swachh Toycathon) प्रतियोगिता किस केन्द्रीय मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है?
उत्तर 2 – आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय
महत्वपूर्ण बाते – आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने भारत को खिलौना हब बनाने के उद्देश्य से, स्वच्छ भारत मिशन शहरी-2.0 के तहत अनूठी प्रतियोगिता ‘स्वच्छ टॉयकाथॉन’ (Swachh Toycathon) की शरुआत की है। इसके तहत प्रतिभागियों को सूखे कचरे (अपशिष्ट) से खिलौने तैयार करने होंगे। आई टी-गांधीनगर का सेंटर फॉर क्रिएटिव लर्निंग इस प्रतियोगिता का नॉलेज पार्टनर है. जो प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की मदद करेगा।
प्रश्न 3 – हाल ही में किस भारतीय महिला क्रिकेटर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर से संन्यास ले लिया है?
उत्तर 3 – झूलन गोस्वामी
महत्वपूर्ण बाते – भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर से संन्यास ले लिया है। उनका जन्म 1982 में पश्चिम बंगाल में हुआ था। वह दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज और दाएं हाथ की बल्लेबाज थी। उन्होंने 204 एकदिवसीय मैच खेले और जिसमें उन्होंने 255 विकेट लिए है। उन्हें अर्जुन पुरस्कार (2010) और पद्म श्री (2012) से भी सम्मानित किया गया है।
प्रश्न 4 – किसे हाल ही में ‘हॉकी इंडिया’ का अध्यक्ष चुना गया है?
उत्तर 4 – दिलीप टिर्की
महत्वपूर्ण बाते – भारत के पूर्व हॉकी कप्तान दिलीप टिर्की को सर्वसम्मति से हॉकी इंडिया का अध्यक्ष चुना गया है। यह पहली बार है जब कोई पूर्व खिलाड़ी और ओलंपियन भारत के हॉकी राष्ट्रीय निकाय का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने वर्ष 1996 में अटलांटा ओलंपिक खेलों, 2000 में सिडनी और 2004 में एथेंस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। हॉकी इंडिया के अन्य निर्वाचित सदस्यों के रूप में हॉकी जम्मू और कश्मीर के, असीमा अली और कर्नाटक के एसवीएस सुब्रमण्य गुप्ता उपाध्यक्ष चुना गया है।
प्रश्न 5 – ‘मैसूर दशहरा उत्सव’ का उद्घाटन किसने किया है?
उत्तर 5 – द्रौपदी मुर्मू
महत्वपूर्ण बाते – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज चामुंडी पहाड़ियों के ऊपर देवी चामुंडेश्वरी की पूजा अर्चना कर दस दिवसीय मैसूर दशहरा उत्सव का उद्घाटन किया है। कन्नड़ में अपने भाषण की शुरुआत करते हुए, राष्ट्रपति ने उत्सव के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने विदेशी औपनिवेशिक शक्तियों से लड़ने में रानी अब्बक्का देवी और रानी चेन्नम्मा द्वारा निभाई गई भूमिका और हैदर अली के सैनिकों का मुकाबला करने वाले चित्रदुर्ग के ओनाके ओबाव्वा को याद किया।
प्रश्न 6 – किस देश ने चंद्रमा के निकट दुर्लभ लूनर क्रिस्टल और परमाणु ऊर्जा स्रोत की खोज की है?
उत्तर 6 – चीन
महत्वपूर्ण बाते – चीन में शोधकर्ताओं ने चंद्रमा के निकट ज्वालामुखी के मलबे के बीच एक नए प्रकार के क्रिस्टल की खोज की है, साथ ही एक संभावित ईंधन स्रोत की भी खोज की है, जो पृथ्वी पर स्वच्छ और कुशल ऊर्जा के उत्पादन में क्रांति लाने में मदद कर सकता है। चीनी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, इस छोटे पारदर्शी क्रिस्टल का नाम चेंजसाइट- (Y) है। जो एक अरब वर्ष से अधिक पुराना है और यह मानव के बाल जितना चौड़ा है।
प्रश्न 7 – भारत ने T20I में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक T20 मैच जीत के मामले में, किस देश को पीछे छोड़ दिया है?
उत्तर 7 – पाकिस्तान
महत्वपूर्ण बाते – भारतीय क्रिकेट टीम ने T20I में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में जीत के साथ एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक T20 मैच जीतने वाली टीम बन गई। भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम ने यह उपलब्धि हासिल की है। साथ ही भारत-ऑस्ट्रेलिया T20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए अक्षर पटेल को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।