प्रश्न 1 – लैवेंडर को किस राज्य के डोडा जिले के ब्रांड उत्पाद के रूप में नामित किया गया?
उत्तर 1 – जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir)
महत्वपूर्ण बाते – केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने जम्मू कश्मीर मे डोडा जिले मे भारत की बैंगनी क्रांति या लेवेडर की खेती जिले के ब्रांड उत्पाद के रूप में नामित किया।
वर्तमान में जम्मू कश्मीर के लगभग सभी 20 जिलों में लेवेडर की खेती की जाती है। भारत सरकार ने अरोमा मिशन के तहत सबसे पहले बैंगनी क्रांति की शुरुआत की थी।
अरोमा मिशन को वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद द्वारा अपनी जम्मू स्थित प्रयोगशाला, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन के माध्यम से कार्यान्वित किया जाता है।
प्रश्न 2 – प्रसिद्ध शतरंज ग्रैंडमास्टर मैग्नस कार्लसन को हराने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ी कौन बने?
उत्तर 2 – के आर प्रज्ञानानंद (KR Prajnanananda)
महत्वपूर्ण बाते – भारत के किशोर शतरंज ग्रैंडमास्टर के आर प्रज्ञानानंद प्रसिद्ध शतरंज ग्रैंडमास्टर मैग्नस कार्लसन को हराने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने।
16 वर्षीय प्राग ने ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट एयरथिंग्स मास्टर्स के आठवें दौर में काले मोहरों के साथ 39 चालों में यह उपलब्धि हासिल की।
प्राग विश्वनाथन आनंद और पेंटाला हरिकृष्णा के अलावा मैग्नस कार्लसन के खिलाफ जीतने वाले तीसरे भारतीय ग्रैंडमास्टर भी हैं।
प्रश्न 3 – किस देश ने पहली बार 22 फरवरी को अपना स्थापना दिवस मनाया?
उत्तर 3 – सऊदी अरब (Saudi Arabia)
महत्वपूर्ण बाते – सऊदी अरब देश ने पहली बार 22 फरवरी को अपना स्थापना दिवस मनाया। जिसके लिए वहां के किंग सलमान क्रॉउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने सऊदी अरब में राजदूतो और वरिष्ठ राजनयिकों को बधाई दी।
इमाम मोहम्मद बिन सऊद द्वारा 1727 में पहले सऊदी राज्य की नींव को मान्यता देने के लिए पिछले महीने 22 फरवरी को स्थापना दिवस के रूप में नामित एक शाही फरमान जारी किया गया था।
सऊदी अरब की राजधानी का क्या नाम है = रियाद सऊदी अरब की मुद्रा का क्या नाम है = सऊदी रियाल
प्रश्न 4 – 34वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल चैंपियनशिप कहां आयोजित कराई गई?
उत्तर 4 – भुवनेश्वर (Bhubaneswar)
महत्वपूर्ण बाते – 34वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल चैंपियनशिप ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित कराई गई।
फेडरेशन कप वॉलीबॉल चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में सर्विसेज ने और महिला वर्ग में केरल की टीम ने यह चैंपियनशिप जीती।
उड़ीसा के वर्तमान गवर्नर कौन है = गणेशी लाल
उड़ीसा के राजधानी का क्या नाम है = भुवनेश्वर
उड़ीसा के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है = नवीन पटनायक
प्रश्न 5 – किस देश ने अपनी पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन लांच की?
उत्तर 5 – जापान (Japan)
महत्वपूर्ण बाते – जापान देश ने अपनी पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन लॉन्च की। जापान अपने देश को 2050 तक कार्बन न्यूट्रल बनाने के लक्ष्य यह मद्देनजर देश में ट्रेनों को हाइड्रोजन फ्यूल से चलाने की तैयारी में लगा है।
इसे इस्ट जापान रेल कंपनी ने टोयोटा मोटर और हिताची के साथ मिलकर विकसित किया है जिसकी कमर्शियल सर्विस साल 2030 में शुरू होगी।
हाइबारी’ ट्रेन की लागत लगभग 35 मिलियन डॉलर है और यह एक बार हाइड्रोजन भरने के बाद 140 किलोमीटर तक 100 किमी/घंटा की टॉप स्पीड से यात्रा कर सकती है।
प्रश्न 6 – नदियों में नाइट नेविगेशन मोबाइल एप लांच करने वाला पहला राज्य कौन-सा बना?
उत्तर 6 – असम (Assam)
महत्वपूर्ण बाते – असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा शर्मा ने गुवाहाटी असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर नौका सेवाओं के लिए भारत का पहला नाइट नेविगेशन मोबाइल एप्लीकेशन लांच किया।
इस मोबाइल एप्लीकेशन को परिवहन विभाग द्वारा आईआईटी मद्रास के प्रमुख के राजू के सहयोग से विकसित किया गया है।
गुवाहाटी और उत्तरी गुवाहाटी के बीच अंतर्देशीय जल परिवहन नौका की पहली रात की यात्रा 19 फरवरी 2022 को शुरू हुई थी।
प्रश्न 7 – मत्स्य पालन सम्मेलन में कार्य की पुष्टि करने वाला सातवा देश कौन-सा बना?
उत्तर 7 – केन्या (Kenya)
महत्वपूर्ण बाते – केन्या मत्स्य पालन सम्मेलन में कार्य की पुष्टि करने वाला सातवा देश बना। मत्स्य पालन जिसे ब्ल्यू रेवोल्यूशन यानी नीली क्रांति के नाम से भी जाना जाता है।
इसके अंतर्गत सरकार द्वारा मत्स्यपालन क्षेत्र में नीली क्रांति को लाने के लिए कई पहल शुरू की गई ताकि एक स्थायी और जिम्मेदार तरीके से मत्स्यपालन क्षेत्र की क्षमता का दोहन किया जा सके।
केन्या की राजधानी का क्या नाम है = Nairobi.
केन्या की मुद्रा का क्या नाम है = Kenyan Shilling.
केन्या के वर्तमान प्रेसिडेंट कौन है = Uhuru Kenyatta.
प्रश्न 8 – वी आर वनिता ने किस खेल से संन्यास लेने की घोषणा की?
उत्तर 8 – क्रिकेट (Cricket)
महत्वपूर्ण बाते – भारतीय टीम के बल्लेबाज खिलाड़ी वी आर विनीता ने 31 साल की उम्र में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।
वी आर विनीता ने जनवरी 2014 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में राष्ट्रीय टीम के लिए डेब्यू किया था। विनीता ने ट्विटर के माध्यम से सन्यास लेने की घोषणा की।
प्रश्न 9 – अंतर्राष्ट्रीय रबड़ अध्ययन समूह के नए अध्यक्ष कौन बने?
उत्तर 9 – के एन राघवन (K N Raghavan)
महत्वपूर्ण बाते – भारतीय रबड़ बोर्ड के कार्यकारी निर्देशक के एन राघवन को अंतर्राष्ट्रीय रबड़ अध्ययन समूह के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
वह अंतरराष्ट्रीय रबड़ अध्ययन समूह के अगले 2 वर्षों के अध्यक्ष पद पर कार्यरत रहेंगे। अंतर्राष्ट्रीय रबड़ अध्ययन समूह के सदस्य देश कैमरून; कोटे डी आइवर; यूरोपीय संघ; इंडिया; नाइजीरिया; रूस; सिंगापुर; श्रीलंका है।
अंतर्राष्ट्रीय रबड़ अध्ययन समूह के महासचिव कौन है = सल्वाटोर पिनिजोटो
अंतर्राष्ट्रीय रबड़ अध्ययन समूह का गठन कब किया गया था = 1944
अंतरराष्ट्रीय रबड़ अध्ययन संघ का मुख्यालय कहां स्थित है = सिंगापुर
प्रश्न 10 – किस राज्य के उद्योग मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी का निधन हुआ?
उत्तर 10 – आध्रप्रदेश (Andhra Pradesh)
महत्वपूर्ण बाते – आंध्र प्रदेश राज्य के उद्योग मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी का निधन हुआ। तुम रेड्डी 50 वर्षीय मंत्री दुबई एक्सपो बैठक से वापस लौट रहे थे उस समय उनका निधन हुआ।
रेड्डी, आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के आत्मकुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे। वह आंध्र प्रदेश सरकार में उद्योग, वाणिज्य और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री थे।