
प्रश्न 1 – नॉर्थ चैनल को तैरकर पार करने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय कौन बने?
उत्तर 1 – एल्वीश अली हजारिया
महत्वपूर्ण बाते – भारत के सबसे उम्रदराज तैराक एल्वीश अली हजारिया ने नॉर्थ चैनल को तैरकर पार करने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय का खिताब जीता।
एल्विस और उनकी टीम ने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 14 घंटे 38 मिनट का समय लिया। अपनी रिले टीम के साथ इंडो अरेबियन गेटवे मुंबई सर्कल को कवर करने वाले उत्तर पूर्व भारत के पहले व्यक्ति बन गए थे।
वह धर्मतर जेट्टी से गेटवे ऑफ इंडिया, अरब सागर तक सफलतापूर्वक तैरने वाले पहले असमिया बन गए थे, जिनकी कुल लंबाई लगभग 38 किलोमीटर है।
प्रश्न 2 – राजू श्रीवास्तव का निधन हुआ है वह एक प्रसिद्ध क्या थे?
उत्तर 2 – कॉमेडियन
महत्वपूर्ण बाते – भारतीय इंडस्ट्री के प्रसिद्ध कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ है।
राजू श्रीवास्तव ने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉबे टू गोवा’ और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ में एक्टिंग की।
राजू श्रीवास्तव मनोरंजन उद्योग में 1980 के दशक के अंत से एक्टिव थे, लेकिन वह ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में भाग लेने के बाद लोकप्रिय हुए।
राजू श्रीवास्तल के निधन के बाद से ही ट्विटर पर ‘#rajusrivastava’, ‘AIIMS’ और ‘राजू श्रीवास्तव’ जैसे कीवर्ड ट्रेंड कर रहे हैं।
प्रश्न 3 – किस राज्य ने पुलिस की आकस्मिक में छुट्टियों को बढ़ाकर 12 दिन से 20 दिन किया?
उत्तर 3 – महाराष्ट्र
महत्वपूर्ण बाते – महाराष्ट्र राज्य ने पुलिस की आकस्मिक में छुट्टियों को बढ़ाकर 12 दिन से 20 दिन करने के प्रस्ताव को पारित किया।
मुख्यमंत्री शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में 75 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती को पारदर्शी तरीके से कराने का निर्देश दिया है।
बयान के मुताबिक 7,231 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो गई है और संबंधित विज्ञापन पहले ही जारी किया जा चुका है।
प्रश्न 4 – विश्व अल्जाइमर दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर 4 – 21 सितंबर
महत्वपूर्ण बाते – हर साल 21 सितंबर को दुनियाभर में अल्जाइमर दिवस मनाया जाता है। अल्जाइमर दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य अल्जाइमर बीमारी के प्रति लोगों के मनोरम को समाप्त करना है।
विश्व अल्जाइमर दिवस 2022 की थीम No Dementia, No Alzheimer’s रखी गयी है। अल्जाइमर एक प्रगतिशील तंत्रिका संबंधित बीमारी है जिसका कारण मस्तिष्क का सिकुड़ना होता है।
जिसके कारण मस्तिष्क की कोशिकाएं मर जाती हैं। साल 1994 में अल्जाइमर दिवस को मनाने का प्रस्ताव रखा गया था। जिसे पहली बार साल 2010 में मनाया गया था।
प्रश्न 5 – किस राज्य के मंत्रिमंडल ने शराब बनाने को वैद्य बनाने का फैसला किया?
उत्तर 5 – मणिपुर
महत्वपूर्ण बाते – मणिपुर राज्य के मंत्रिमंडल ने शराब बनाने एवं शराब को वैद्य बनाने वाले प्रस्ताव को विधानसभा में पारित किया।
मणिपुर की सरकार ने प्रदेश के राजस्व को बढ़ावा देने के लिए इस प्रस्ताव को पारित किया है। हाल ही में मणिपुर सरकार राजस्व कोष की कमी से जूझ रही है।
मणिपुर राज्य में शराब की पाबंदी हटाने से चलाना कम से कम 600 करोड रुपए का राजस्व प्राप्त होगा।
प्रश्न 6 – किस राज्य में पांग ल्हबसोल महोत्सव 2022 मनाया गया?
उत्तर 6 – सिक्किम
महत्वपूर्ण बाते – सिक्किम राज्य मे पांग ल्हबसोल महोत्सव 2022 मनाया गया है। सिक्किम राज्य अपने संरक्षक देवता के रूप में माउंट खंगचेंदजोंगा प्रतिष्ठापन के लिए मनाते है।
यह त्योहार तिब्बती कैलेंडर के सातवें महीने के 15 दिन अर्थात अगस्त के अंत या सितंबर के शुरूआत में मनाया जाता है।
इससे पूर्व राज्य में बौद्ध धर्म की शुरुआत करने में पर्वत देवता ने सक्रिय भूमिका निभाई थी।
प्रश्न 7 – किस संगठन ने हाइब्रिड मोटर का सफलतापूर्वक परीक्षण किया?
उत्तर 7 – इसरो (ISRO)
महत्वपूर्ण बाते – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा हाइब्रिड मोटर का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है।
इसरो ने तमिलनाडु के महेंद्रगिरी में इसरो प्रोपल्शन कंपलेक्स में इसका सफल परीक्षण किया है। यह 30kN हाइब्रिड मोटर्स स्केलेबल और स्टैकेबल है।
इस मोटर मे हाइड्रोक्सिल टर्मिनेटेड पॉलीब्यूटाडाइन को इंधन के रूप में और तरल ऑक्सीजन को ऑक्सिडाइजर के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।
प्रश्न 8 – किसे प्रतिष्ठित स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया?
उत्तर 8 – आलिया भट्ट
महत्वपूर्ण बाते – भारतीय सिनेमा की प्रतिष्ठित अभिनेत्री आलिया भट्ट को सराहनीय योगदान के लिए प्रियदर्शनी अकादमी द्वारा स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
अदाकारा आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी छाई हुई है। इस फिल्म ने 11 दिनों में 220.05 करोड़ की कमाई कर ली है।
उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के लिए यह अवार्ड दिया गया है।
प्रश्न 9 – किस राज्य के कारागार विभाग ने मोबाइल अटेंडेंस एप्लीकेशन लॉन्च किया?
उत्तर 9 – नागालैंड
महत्वपूर्ण बाते – नागालैंड राज्य के कारागार विभाग ने मोबाइल अटेंडेंस एप्लीकेशन लांच किया। मोबाइल अटेंडेंस एप्लीकेशन की मदद से नागालैंड सरकार जिला जेल में कर्मचारियों की उपस्थिति की निगरानी करेगी।
इस मोबाइल एप्लीकेशन को एक्सेललॉजिक्स टेक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया है। जिसे जेलो में छपाई और स्टेशनरी के सलाहकार एच हेइंग द्वारा लांच किया गया है।
जेल महानिदेशक एचडी सीडी और एसडीआरएफ रुपिन शर्मा ने इस एप्लीकेशन को राज्य भर के सभी जिलों में पेश किया है।
प्रश्न 10 – किस देश ने पहली बार वन्यजीव आर्कटिक भेडिये का सफलतापूर्वक क्लोन बनाया?
उत्तर 10 – चीन (China)
महत्वपूर्ण बाते – बीजिंग स्थित जीन फर्म द्वारा दुनिया में पहली बार जंगली भेडिये का सफलतापूर्वक क्लोन विकसित किया गया।
आर्कटिक भेड़िये को व्हाइट वुल्फ या पोलर वुल्फ के रूप में भी जाना जाता है। यह कनाडा के क्वीन एलिजाबेथ द्वीप समूह के हाई आर्कटिक टुंड्रा का मूल निवासी है।
पहली बार 1996 में एक स्कॉटिश वैज्ञानिक द्वारा एक जानवर बनाने के लिए किया गया था। डॉली नाम की एक भेड़, एक वयस्क भेड़ के थन सेल का उपयोग करके बनाई गई थी।