प्रश्न 1 – लॉन्च पुस्तक “द हिस्ट्री ऑफ श्रीनिकेतन : रविंद्रनाथ टैगोर की पायनियरिंग वर्क इन रूरल कंस्ट्रक्शन” की लेखिका कौन हैं?
उत्तर 1 – उमा दास गुप्ता
महत्वपूर्ण बाते – लेखिका उमा दास गुप्ता ने अपनी नई पुस्तक द हिस्ट्री ऑफ श्रीनिकेतन : रविंद्रनाथ टैगोर की पायनियरिंग वर्क इन रूरल कंस्ट्रक्शन लॉन्च की।
द हिस्ट्री ऑफ श्रीनिकेतन : रविंद्रनाथ टैगोर की पायनियरिंग वर्क इन रूरल कंस्ट्रक्शन पुस्तक को नियोगी बुक्स पेपर मिसाइल के तहत प्रकाशित किया गया है।
इस पुस्तक में नोबेल पुरस्कार विजेता रविंद्र नाथ टैगोर के ग्राम पुनर्निर्माण के काम में श्रीनिकेतन की स्थापना के बारे में वृतांत पूर्वक बताया गया है।
प्रश्न 2 – जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंता के मामले में भारतीय कंपनियां किस स्थान पर रही?
उत्तर 2 – 5वें
महत्वपूर्ण बाते – डेलॉयट 2022 CxO सस्टेनेबिलिटी रिपोर्ट : द डिस्कनेक्ट बिटवीन एंबीशन एंड इंपैक्ट के अनुसार जो वायु परिवर्तन को लेकर चिंता के मामले में भारतीय कंपनियां पांचवें स्थान पर रही।
डेलॉयट टौच तोहमात्सु लिमिटेड ने यह रिपोर्ट जारी की है यह रिपोर्ट 80% भारतीय अधिकारी 8 महीने पहले केवल 53% की तुलना से जलवायु परिवर्तन पर प्रतिक्रिया के लिए दुनिया को एक महत्वपूर्ण बिंदु से देखते थे।
यह रिपोर्ट को 21 देशों के बीच जारी की गई है जिसमें जनवरी-फरवरी 2021 में जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने वाले भारत में शीर्ष स्तर के अधिकारियों की संख्या अधिक पाई गई।
प्रश्न 3 – अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब मनाया गया?
उत्तर 3 – 21 फरवरी
महत्वपूर्ण बाते – अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस प्रतिवर्ष 21 फरवरी को मनाया जाता है इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य भविष्य और सांस्कृतिक विविधता के बारे में जागरूकता बढ़ाना और बहु-भाषा वाद को बढ़ावा देना है।
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2022 की थीम “बहुभाषी शिक्षा के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग : चुनौतियां और अवसर रखा गया है। इस वर्ष की थीम बहुभाषी शिक्षा को आगे बढ़ाने और सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और सीखने के विकास का समर्थन करने के लिए प्रयोगिकी की संभावित भूमिका को उठाती है।
प्रश्न 4 – दादा साहेब इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2022 में किसने बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता?
उत्तर 4 – शेरशाह
महत्वपूर्ण बाते – दादासाहेब इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2022 में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड शेरशाह को दिया गया।
वही दादासाहेब फालके अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड “पुष्पा द राईस” को दिया गया। जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब रणवीर सिंह और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब कृति मेनन को मिला।
दादासाहेब फालके इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स का प्रतिष्ठित समारोह 20 फरवरी को मुंबई में आयोजित कराया गया।
प्रश्न 5 – साधन पांडे का 71 साल की आयु में निधन हुआ है वह एक प्रसिद्ध क्या थे?
उत्तर 5 – नेता
महत्वपूर्ण बाते – पश्चिम बंगाल सरकार में उपभोक्ता मामलों के मंत्री साधन पांडे का निधन हुआ। वह इस साल मणिकतला से विधानसभा चुनाव जीते थे।
वह इस सीट से लगातार तीन बार विधायक पद पर भी कार्यरत रह चुके हैं जिनका 71 वर्ष की आयु में निधन हुआ है।
प्रश्न 6 – किस राज्य ने 20 फरवरी को अपना स्थापना दिवस मनाया?
उत्तर 6 – मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश
महत्वपूर्ण बाते – भारत के पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में 20 फरवरी को अपना स्थापना दिवस मनाया।
मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश 1987 मे अस्तित्व में आया था। मिजोरम 1986 में 53वें संशोधन के बाद भारत का 23वा राज्य बना था । जबकि अरुणाचल प्रदेश 1987 को भारत का 24वां राज्य बना था।
मिजोरम के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है = पु जोरमथांगा
मिजोरम के वर्तमान राज्यपाल कौन है = पी एस श्रीधरन पिल्लई
अरूणाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है = पेमा खाडू
अरूणाचल प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल कौन है = बीड़ी मिश्रा
प्रश्न 7 – रवीश तिवारी का निधन हुआ है वह एक प्रसिद्ध क्या थे?
उत्तर 7 – पत्रकार
महत्वपूर्ण बाते – इंडियन एक्सप्रेस के राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार रवीश तिवारी का निधन हुआ। जोकि अपनी राजनीतिक समाचार रिपोर्टिंग के लिए लोकप्रिय थे।
इससे पहले उन्होंने इकोनॉमिक्स टाइम्स में वरिष्ठ सहायक संपादक, इंडिया टुडे में एसोसिएट एडिटर और इंडियन एक्सप्रेस में वरिष्ठ सहायक संपादक के रूप में कार्य किया था।
उन्होने आईआईटी बॉम्बे से ग्रेजुएशन और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर की उपाधि हासिल कर रखी है।
प्रश्न 8 – पीएम मोदी ने एशिया के सबसे बड़े गोबरधन प्लांट का लोकार्पण कहां किया?
उत्तर 8 – इंदौर
महत्वपूर्ण बाते – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्य प्रदेश राज्य के इंदौर में 550 टन क्षमता वाले गोबर धन (बायो सीएनजी) प्लांट का उद्घाटन किया।
एशिया का सबसे बड़ा बायो सीएनजी प्लांट है जिसको तैयार करने की कुल लागत 150 करोड रुपए आई है। गोवर्धन प्लांट वेस्ट टू वेल्थ इनोवेशन की अवधारणा पर आधारित है।
इंदौर गोबर धन बायो सीएनजी प्लांट प्रतिदिन लगभग 17,000 किलोग्राम सीएनजी और 100 टन प्रतिदिन जैविक खाद का उत्पादन करेगा।
प्रश्न 9 – किसे बिजनेस स्टैंडर्ड बैंक ऑफ द ईयर 2020-21 चुना गया?
उत्तर 9 – संदीप बख्सी
महत्वपूर्ण बाते – बिजनेस स्टैंडर्ड बैंक ऑफ द ईयर 2020-21 के लिए आईसीआईसीआई बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप बक्शी को चुना गया।
आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर एसएस मुद्रा की अध्यक्षता में पांच सदस्यों की जूरी द्वारा संदीप बक्शी को बिजनेस स्टैंडर्ड बैंकर ऑफ द ईयर चुना गया।
2020-21 के लिए, आईसीआईसीआई बैंक ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान 7,931 करोड़ रुपये के मुकाबले 16,193 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया।
प्रश्न 10 – किसने एसोचैम के मोस्ट डिपेंडेबल पब्लिक सेक्टर इन इंडिया पुरस्कार जीता?
उत्तर 10 – कोल इंडिया लिमिटेड
महत्वपूर्ण बाते – भारत की सबसे भरोसेमंद सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड को कोलकाता में उद्योग मंडल एसोचैम द्वारा आयोजित एनर्जी मीट एंड एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कोल इंडिया ने बिजली क्षेत्र के लिए कोयले की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कुछ महीनों में कोयला उत्पादन और आपूर्ति में उल्लेखनीय वृद्धि कर देश को बिजली संकट से राहत दिलाने मे अपना अहम किरदार निभाया है।
कोल इंडिया का मुख्यालय कहां स्थित है = कोलकाता
कोल इंडिया के वर्तमान सीईओ कौन है = प्रमोद अग्रवाल