प्रश्न 1 – एलआईसी इंडिया लिमिटेड के सीएमडी पद पर किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर 1 – प्रसन्ना कुमार मोटूपल्ली
महत्वपूर्ण बाते – भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड के सीएमडी पद पर प्रसन्ना कुमार मोटूपल्ली को नियुक्त किया गया है।
पीईएसबी ने ग्रामीण विद्युतीकरण निगम के कार्यकारी निदेशक टी एस सी बोश और ग्रामीण विद्युतीकरण निगम के कार्यकारी निदेशक संजय कुलश्रेष्ठ का भी साक्षात्कार लिया।
प्रसन्ना कुमार मोटुपल्ली मैकेनिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडलिस्ट हैं और ऑपरेशन मैनेजमेंट, एचआर मैनेजमेंट, मार्केटिंग और फाइनेंशियल मैनेजमेंट में मास्टर ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट हैं।
प्रश्न 2 – किस राज्य ने नजरायण टैंक में एक पक्षी अभ्यारण स्थापित किया?
उत्तर 2 – तमिलनाडु
महत्वपूर्ण बाते – नंजरायण टैंक’ को तमिलनाडु का 17वां पक्षी अभयारण्य घोषित किया गया है। यह राज्य के तिरुपुर जिले में संरक्षित पक्षी विहार हॉटस्पॉट है।
नंजारायण टैंक को सरकार पेरियापलायम जलाशय के रूप में भी जाना जाता है, इसमें 220 जलकाग और 165 पेलिकन हैं। यह टैंक 800 साल से अधिक पुराना है और सदियों से पक्षी यहां आते रहे हैं।
प्रश्न 3 – किस राज्य में अनुसूचित जातियों के आरक्षण को 6% से बढ़ाकर 10% किया?
उत्तर 3 – तेलंगाना
महत्वपूर्ण बातें – तेलगाना राज्य ने अनुसूचित जातियों के आरक्षण को 6% से बढ़ाकर 10% करने की घोषणा की।
सरकार भूमिहीन एसटी समुदाय के परिवारों के लिए जल्द ही गिरिजन बंधु योजना लागू करेगी। जिसके तहत पोडु भूमि (जंगल क्षेत्र की कृषि योग्य भूमि) पर पात्र आदिवासियों को स्वामित्व अधिकार देने के बाद, दलित बंधु के बराबर, प्रत्येक आदिवासी परिवार को 10 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।
तेलंगाना की राजधानी का क्या नाम है = हैदराबाद
तेलगाना का वर्तमान गवर्नर कौन है = तमिलिसाई सौंदराराजन
तेलंगाना के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है = के चंद्रशेखर राव
प्रश्न 4 – BSF की पहली महिला ऊंट सवारी स्क्वाड किस बॉर्डर पर तैनात की गई?
उत्तर 4 – भारत-पाकिस्तान
महत्वपूर्ण बाते – भारतीय सेना की टुकड़ी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने भारत-पाकिस्तान की सीमा पर पहली महिला ऊट-सवारी स्कवाड बोर्डर पर तैनात करने की घोषणा की।
यह महिला दल देश की पश्चिमी सरहद पर तैनात किया जाएगा। 1 दिसंबर को सीमा रक्षक बल के स्थापना दिवस पर इसे सार्वजनिक किया जाएगा।
इसके बाद यह दल राजस्थान और गुजरात से सटी भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात रहेगा।
प्रश्न 5 – किस राज्य ने दुनिया का सबसे बड़ा रक्तदान अभियान शुरू किया?
उत्तर 5 – गुजरात
महत्वपूर्ण बाते – गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्म दिवस के अवसर पर दुनिया भर के सबसे बड़े रक्तदान अभियान की शुरुआत की।
ब्लड डोनेशन ड्राइव की लॉन्चिंग के मौके पर इसके सलाहकार मुकेश गुग्लिया ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य देश और विदेश की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों द्वारा लगभग 2,000 रक्तदान शिविर आयोजित करके 1,50,000 यूनिट से अधिक रक्तदान प्राप्त करना है।’
अहमदाबाद (Ahmedabad) के अखिल भारतीय तेरापंथ युवा परिषद ने इस ‘मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव’ का आयोजन किया।
प्रश्न 6 – किसे डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान से सम्मानित किया गया है?
उत्तर 6 – अनंत प्रसाद साहू
महत्वपूर्ण बाते – झारखंड के सामाजिक संगठन दीदी जी फाउंडेशन के द्वारा रांची विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के प्रोफेसर डॉ अनंत प्रसाद साहू को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया।
इस वर्ष संगठन ने कुल 51 शिक्षकों को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2022 से सम्मानित किया है। अनंत प्रसाद साहू का जन्म राची के सिल्ली गांव में वर्ष 1949 में हुआ था।
उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता में एमए और पीएचडी की डिग्री कर रखी है।
प्रश्न 7 – किस राज्य के मुख्यमंत्री ने सीएम दा हैसी पोर्टल लांच किया?
उत्तर 7 – मणिपुर
महत्वपूर्ण बाते – मणिपुर राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सीएम दा हैसी पोर्टल लांच किया। एयरपोर्ट जनता की शिकायतों का तेजी से निवारण करने के लिए लांच किया गया है।
इसके अलावा इस पोर्टल पर लोग भ्रष्टाचार से संबंधित मुद्दों के बारे में भी जानकारी दे सकते हैं। मणिपुर की जनता के लिए मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन नंबर 9534795347 भी लॉन्च किया है।
मणिपुर की राजधानी का क्या नाम है = इंफाल
मणिपुर के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है = एन वीरेंन सिंह
प्रश्न 8 – विष्णु चरण शेट्टी का 61 साल की आयु में निधन हुआ है वह एक प्रसिद्ध क्या थे?
उत्तर 8 – नेता
महत्वपूर्ण बाते – कर्नाटक राज्य के पूर्व नेता विष्णु चरण शेट्टी का 61 साल की आयु में निधन हुआ है। उनका निधन बेंगलुरु के एजे अस्पताल में हुआ था।
1965 में वह करकरा तालुक के पलाडका ग्राम पंचायत के अध्यक्ष चुने गए थे। इसके बाद वह मूदबिद्री टीएमसी के अध्यक्ष बने थे।
वह मूदबिद्री विधानसभा से तीन बार 1983, 1987 और 1994 में विधायक चुने गए थे।
प्रश्न 9 – बजरंग पुनिया ने 2022 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कौन-सा पदक जीता?
उत्तर 9 – कांस्य पदक
महत्वपूर्ण बाते – बजरंग पुनिया ने साल 2022 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने प्यूर्टो रिको को हराकर यह चैंपियनशिप जीती है।
बजरंग पुनिया ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पुरुषों की 65 किलोग्राम वर्ग में कॉस्य पदक जीता है । यह बजरंग पुनिया का चौथा कास्य पदक है।
बजरंग पुनिया ने साल 2018 चैंपियनशिप में रजत पदक और साल 2019 में एक और कांस्य पदक जीता था जिसके बाद अब उनके पास चार चैंपियनशिप पदक है।
प्रश्न 10 – किस राज्य में 512 नई इंदिरा रसोईया लांच की गई?
उत्तर 10 – राजस्थान
महत्वपूर्ण बाते – राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 512 नई इंदिरा रसोइयों की शुरुआत की वर्तमान में राजस्थान में 358 इंदिरा रसोईया कार्यरत हैं।
जिसके बाद अब राजस्थान में कुल इंद्र रसोइयों की संख्या 870 हो गई है। इंदिरा रसोइयों को लांच करने का मुख्य उद्देश्य “कोई भूखा ना सोए” की तर्ज पर लांच की गई है।
इंदिरा रसोई के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को ₹8 में एक समय का भोजन दिया जाता है।