Skip to content

Current Affairs 20 September 2022

  • by
प्रश्न 1 – चीन और किस देश ने मून रोवर मिशन पर साझेदारी की?
उत्तर 1 – सयुक्त अरब अमिरात

महत्वपूर्ण बाते संयुक्त अरब अमीरात के अंतरिक्ष केंद्र में चंद्रमा पर अपना पहला रोवर भेजने के लिए चीन देश के साथ समझौता किया। 
दुबई के शासक परिवार के नाम पर रोवर का नाम राशिद रखा गया है। जोकि आईसस्पेस के लूनर लैडर का इस्तेमाल करते हुए चंद्रमा पर उतरेगा। 
यह लैडंर चंद्रमा की सतह पर वायरलेस संचार की सुविधा भी प्रदान करेगा। 

प्रश्न 2 – किस राज्य में डायग्नोस्टिक सेवा एक्सप्रेस क्लीनिक की शुरुआत की?
उत्तर 2 – कर्नाटक

महत्वपूर्ण बातेकर्नाटक राज्य के मुख्यमंत्री ने डायग्नोस्टिक सेवा एक्सप्रेस क्लिनिक की शुरुआत अपने प्रदेश में की। 
इस डायग्नोस्टिक सेवा एक्सप्रेस क्लिनिक का मुख्य उद्देश्य लोगों की बीमारियों के प्रति उनका उपचार करना और उन्हें कम से कम समय में चिकित्सा की सुविधा प्रदान करना है। 
कर्नाटक के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है = Basavaraj Bommai
कर्नाटक के वर्तमान गवर्नर कौन है = थावरचंद गहलोत
कर्नाटक की राजधानी का क्या नाम है = बेंगलुरु 

प्रश्न 3 – अंतर्राष्ट्रीय समान वेतन दिवस कब मनाया गया था?
उत्तर 3 – 18 सितंबर

महत्वपूर्ण बातेहर साल 18 सितंबर को विश्व स्तर पर अंतरराष्ट्रीय समान वेतन दिवस मनाया जाता है। 
अंतरराष्ट्रीय समान वेतन दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य सभी वर्गों के लिए समान वेतन मुहैया करवाना है। साल 2020 के बाद से यह प्रत्येक वर्ष 18 सितंबर को मनाया जाता है। 
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 15 नवंबर 2019 को पहली बार 18 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय समान वेतन दिवस मनाया था।

प्रश्न 4 – तेलंगाना के राज्य सचिवालय परिसर का नाम किस महापुरुष के नाम पर रखा जाएगा?
उत्तर 4 – डॉ बी आर अंबेडकर

महत्वपूर्ण बाते तेलंगाना राज्य के सचिवालय परिसर का नाम महापुरुष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा जाएगा। 
राज्य के नए सचिवालय परिसर का निर्माण नवंबर 2020 में 600 करोड रुपए की अधिक से अधिक की लागत से किया जा रहा है जिसका लगभग 70% काम आर्किटेक्ट द्वारा पूरा कर लिया गया है। 
तेलंगाना की स्थापना कब की गई थी = 2014 
तेलंगाना की राजधानी का क्या नाम है = हैदराबाद 
तेलंगाना के वर्तमान गवर्नर कौन है = तमिलिसाई सुदराराजन
तेलंगाना के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है = के चंद्रशेखर राव

प्रश्न 5 – भारतीय वायु सेना की चिनूक हेलीकॉप्टर उड़ाने वाली पहली महिला पायलट कौन बनी?
उत्तर 5 – पारुल भारद्वाज और स्वाति राठौर

महत्वपूर्ण बाते पारूल भारद्वाज और स्वाति राठौर भारतीय वायु सेना की चिनूक हेलीकॉप्टर को उड़ाने वाली पहली महिला पायलट बनी है। 
चिनूक हेलीकॉप्टर को CH-47 नाम से भी जाना जाता है जोकि एक कार्गो हेलीकॉप्टर है जो सेना के लिए हथियार तो छोड़ दूसरी चीजों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के काम आता है। 
पारुल भारद्वाज की बात करें तो साल 2019 में भारतीय वायुसेना के एक कार्यक्रम के तहत एमआई-17 वी 5 हेलीकॉप्टर की उड़ान भरने के बाद पारुल भारद्वाज देश की पहले ऑल वुमन क्रू में शामिल हो गईं। 

प्रश्न 6 – ग्लोबल क्रिप्टो एडॉप्शन इंडेक्स 2022 में कौन-सा देश शीर्ष स्थान पर रहा?
उत्तर 6 – वियतनाम

महत्वपूर्ण बाते साल 2022 में ग्लोबल क्रिप्टोकरंसी एडॉप्शन इंडेक्स मे वियतनाम देश सिर्फ स्थान पर रहा है। इस रिपोर्ट के अनुसार वियतनाम में क्रिप्टोकरंसी को सबसे ज्यादा अपनाया गया है। 
क्रिप्टोकरंसी को अपनाने के मामले में वियतनाम पहले स्थान पर फिलीपींस तीसरे स्थान पर और यूक्रेन तीसरे स्थान पर रहा है जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका पांचवे स्थान पर रहा है। 
चीन पिछले साल 13वें स्थान पर रहने के बाद इस साल टॉप 10 में पहुंचने में सफल रहा. सर्वे के अनुसार, चीन केंद्रीकृत सेवाओं में विशेष रूप से अच्छा है।

प्रश्न 7 – 61वां सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेंट बॉयज अंडर-14 का खिताब किस राज्य ने जीता?
उत्तर 7 – मणिपुर

महत्वपूर्ण बाते 61वां सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेंट बॉयज अंडर-14 का खिताब मणिपुर राज्य ने जीता है। 
इम्फाल के हैरोक हायर सेकेंडरी स्कूल ने 61वें सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में झारखंड के बारवे हाई स्कूल को 2-0 से हराकर लड़कों का अंडर-14 खिताब जीता। 
मैच का पहला गोल पेनल्टी के जरिए हुआ जब एल बिक्रमजीत को बॉक्स के अंदर फाउल किया गया।

प्रश्न 8 – U-19 महिला T-20 विश्व कप 2023 किस देश में खेला जाएगा?
उत्तर 8 – दक्षिण अफ्रीका

महत्वपूर्ण बाते भारत आईसीसी अंडर-19 महिला टीम टी20 विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जनवरी 2023 को बेनोनी के विलोमूर पार्क में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा। 
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने दक्षिण अफ्रीका में होने वाले आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के पहले सीजन के लिए पूर्ण कार्यक्रम की घोषणा की। 
भारतीय टीम को ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका, यूएई और स्कॉटलैंड के साथ रखा गया है। 

प्रश्न 9 – युगांडा देश की यूनिसेफ सद्भावना राजदूत के पद पर किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर 9 – वैनेसा नकाटे

महत्वपूर्ण बाते युगांडा की जलवायु कार्यकताã वैनेसा नाकाटे को संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) का नया सछ्वावना दूत नियुक्त किया गया है। 
25 वर्षीय सुश्री वैनेसा ने जलवायु संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित तथा गरीब और हाशिए पर लोगों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में बातचीत को पुनर्निर्देशित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 
सुश्री वैनेसा ने अपने मंच का उपयोग जलवायु न्याय की वकालत करने के लिए किया है । उन्होंने राइज़ अप मूवमेंट की स्थापना की।

प्रश्न 10 – इंडसइंड बैंक के एमडी और सीईओ के पद पर किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर 10 – सुमंत कठपालिया

महत्वपूर्ण बातेइंडसइंड बैंक के एमडी और सीईओ के पद पर सुमंत कठपालिया को नियुक्त किया गया है जिनका कार्यकाल अगले 3 सालों तक होगा। 
सुमंत कठपालिया का कार्यकाल 24 मार्च 2023 से शुरू होकर 23 मार्च 2026 तक चलेगा। सुमंत कठपालिया को बैंक के एमडी और सीईओ पद पर पहली मार्च 2020 में नियुक्त किया था। 
कठपालिया के कार्यकाल में बैंक के एसेट में काफी सुधार आया है। 31 मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए (NPA) 2.67 फीसदी पर और नेट एनपीए 0.69 फीसदी पर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *