प्रश्न 1 – विश्व पैंगोलिन दिवस 2022 कब मनाया गया?
उत्तर 1 – 19 फरवरी
महत्वपूर्ण बाते – हर साल फरवरी के तीसरे शनिवार को विश्व पैंगोलिन दिवस 2022 दिवस मनाया गया। इस वर्ष यह आयोजन का 11वां संस्करण मनाया गया।
इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य इन आद्वितीय स्तनधारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उनके संरक्षण के प्रयासों में तेजी लाना है।
साल 2022 में वार्षिक विश्व पैंगोलिन दिवस 19 फरवरी 2022 को मनाया जा रहा है। पैंगोलिन की जीभ उसके शरीर से लंबी हो सकती है। यह दुनिया के सबसे अधिक तस्करी वाले स्तनपाई हैं।
प्रश्न 2 – विश्व सामाजिक न्याय दिवस कब मनाया गया?
उत्तर 2 – 20 फरवरी
महत्वपूर्ण बाते – हर साल 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है। विश्व सामाजिक न्याय दिवस 2022 की थीम Achieving Social Justice through Formal Employment रखी गयी है।
अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने सर्वसम्मति से 10 जून 2008 को एक निष्पक्ष वैश्वीकरण के लिए सामाजिक न्याय पर ILO की घोषणा करी थी।
प्रश्न 3 – सुरजीत सेनगुप्ता का निधन हुआ है उनका संबंध किस खेल से था?
उत्तर 3 – फुटबॉल
महत्वपूर्ण बाते – मिडफील्डर के रूप में खेलने वाले भारत के पूर्व फुटबॉलर सुरजीत सेनगुप्ता का कोविड-19 बीमारी के कारण 71 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
सुरजीत ने बैंकॉक थाईलैंड में आयोजित 1970 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने में भारतीय टीम का सहयोग किया था।
वह क्लब स्तर पर, सेनगुप्ता कोलकाता के तीन बड़े क्लबों, मोहन बागान (1972-1973, 1981-1983), ईस्ट बंगाल (1974- 1979) और मोहम्मडन स्पोर्टिंग (1980) से जुड़े रहे।
प्रश्न 4 – वर्ष 2022 के लिए बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर अवार्ड किसने जीता?
उत्तर 4 – योहन पूनावाला
महत्वपूर्ण बाते – वर्ष 2022 के लिए बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर अवार्ड से योहन पूनावाला को सम्मानित किया गया।
URJA पुरस्कार मनोरंजन खेल व्यवसाय सामाजिक गतिविधियों और शैक्षिक क्षेत्रों के नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाता है।
प्रश्न 5 – एसबीआई बोर्ड के निर्देशक के रूप में किसे नामित किया गया?
उत्तर 5 – संजय मल्होत्रा
महत्वपूर्ण बाते – भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बोर्ड के निर्देशक के रूप में संजय मल्होत्रा को नामित किया गया।
संजय मल्होत्रा भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बोर्ड के पूर्व निर्देशक अजीत सेनवाल की जगह लेंगे।
एसबीआई बैंक का मुख्यालय कहां स्थित है = मुंबई
एसबीआई बैंक की स्थापना कब की गई थी = 1955
एसबीआई बैंक के चेयरपर्सन कौन है = दिनेश कुमार खारा
प्रश्न 6 – भारत के यूपीआई सिस्टम को अपनाने वाला पहला विदेशी देश कौन-सा होगा?
उत्तर 6 – नेपाल
महत्वपूर्ण बाते – नेपाल भारत के यूपीआई सिस्टम को अपनाने वाला पहला विदेशी देश बना। जोकि अब नेपाल में बड़े डिजिटल सार्वजनिक हित के लिए काम करेगा।
पड़ोसी देश में इंटरऑपरेबल रियल-टाइम पर्सन-टू-पर्सन (P2P) और पर्सन-टू-मर्चेंट लेनदेन को बढ़ावा देगा। नेपाल ऐसा करने वाला भारत के बाहर का पहला देश बना है।
नेपाल की राजधानी का क्या नाम है = काठमांडू
नेपाल की मुद्रा का क्या नाम है = नेपाली रुपया
नेपाल के वर्तमान प्रधानमंत्री कौन है = शेर बहादुर देउबा
प्रश्न 7 – पूर्वोत्तर राज्य का पहला मोटर रेसिंग ट्रेक किसे मिलेगा?
उत्तर 7 – मिजोरम
महत्वपूर्ण बाते – मिजोरम मे पूर्वोत्तर राज्य का पहला मोटर रेसिंग ट्रेक का निर्माण किया जा रहा है। मिजोरम स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल और राज्य के स्वामित्व वाली आरईसी लिमिटेड ने आइसोल के पास मोटर रेसिंग ट्रैक और स्पोर्ट्स कंपलेक्स के निर्माण के लिए समझौता किया है।
आइजोल से लगभग 31 किलोमीटर उत्तर में स्थित लेगपुईमें इस रेसिंग ट्रैक को विकसित किया जाएगा जहां एक हवाई अड्डा भी स्थित है। जिस पर कुल 10 करोड रुपए की लागत आएगी।
मिजोरम की राजधानी का क्या नाम है = Aizawl
मिजोरम के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं = Zoramthanga
प्रश्न 8 – राकेश गंगवाल ने किस कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा दिया है?
उत्तर 8 – इंडिगो
महत्वपूर्ण बाते – एयरलाइन कंपनी इंडिगो के को-फाउंडर और गैर-कार्यकारी निर्देशक राकेश गंगवाल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
गंगवाल इंडिगो एयरलाइंस की मालिकाना हक वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के को-फाउंडर थे। उनके पास इंटरग्लोब में 14.65 मे फीसदी की हिस्सेदारी है।
प्रश्न 9 – पोलियो उन्मूलन के प्रयासों के लिए पाकिस्तान ने किसे हिलाल-ए-पाकिस्तान सम्मान से सम्मानित किया?
उत्तर 9 – बिल गेट्स
महत्वपूर्ण बाते – पाकिस्तान देश के राष्ट्रपति डॉक्टर आरिफ अल्वी ने पोलियो उन्मूलन के प्रयासों के लिए पाकिस्तान हिलाल-ए-पाकिस्तान सम्मान से सम्मानित किया।
आरिफ अल्वी ने पुरस्कार से बिल गेट्स को गरीबी उन्मूलन और स्वास्थ्य देखभाल मे उनके अहम किरदार को निभाने के लिए दिया है।
पाकिस्तान की राजधानी का क्या नाम है = इस्लामाबाद
पाकिस्तान की मुद्रा का क्या नाम है = पाकिस्तानी रूपी
पाकिस्तान के वर्तमान प्रेसिडेंट कौन है = आरिफ अल्वी
प्रश्न 10 – अमेरिका के पीजेओ रूर्के का निधन हुआ है वह एक प्रसिद्ध क्या थे?
उत्तर 10 – पत्रकार
महत्वपूर्ण बाते – अमेरिकी राजनीतिक पत्रकार और व्यंगकार पीजेओ रूर्के का 74 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
उन्होंने 1980 से 1990 के दशक में रोलिंग स्टोन पत्रिका के मुख्य विदेशी संवाददाता के रूप में कार्य किया था।
उन्होंने अपने करियर में सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तक हॉलिडे इन हेल और गिव वॉर ए चांस भी लॉन्च की थी।