प्रश्न 1 –
किस टीम ने सीनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप में पुरुष एकल का खिताब जीता?
उत्तर 1 – हरियाणा
महत्वपूर्ण बाते – सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2021-22 में हरियाणा की टीम ने भारतीय रेलवे को 3-0 से हराकर पुरुष एकल का खिताब जीता।
वहीं सीनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप 2021-22 में केरल की टीम ने भारतीय रेलवे को 3-1 से हराकर महिला एकल का खिताब जीता।
70वीं सीनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप बीजू पटनायक इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गई थी। जिसमे विजेता ट्रॉफी केआईआईटी और केआईएसएस के संस्थापक अच्युत सामंत द्वारा सौंपी गई।
वहीं सीनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप 2021-22 में केरल की टीम ने भारतीय रेलवे को 3-1 से हराकर महिला एकल का खिताब जीता।
70वीं सीनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप बीजू पटनायक इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गई थी। जिसमे विजेता ट्रॉफी केआईआईटी और केआईएसएस के संस्थापक अच्युत सामंत द्वारा सौंपी गई।
प्रश्न 2 – लॉन्च पुस्तक “डिग्रिटी इन ए डिजिटल एज : मेकिग टेक वर्क फॉर ऑल ऑफ अस” के लेखक कौन है?
उत्तर 2 – रो खन्ना
महत्वपूर्ण बाते – लेखक रो खन्ना ने अपनी नई पुस्तक डिग्रिटी इन ए डिजिटल एज : मेकिग टेक वर्क फॉर ऑल ऑफ अस लॉन्च की।
डिग्रिटी इन ए डिजिटल एज : मेकिग टेक वर्क फॉर ऑल ऑफ अस पुस्तक तकनीकी प्रगति के कारण अमेरिकियों के बदलते जीवन शैली पार्टनर के प्रभावों पर प्रकाश डालती है।
रो खन्ना एक भारतीय-अमेरिकी हैं जोकि सिलिकॉन वैली क्षेत्र सहित सिलिकॉन वैली का प्रतिनिधित्व करने वाले एक अमेरिकी कांग्रेसी भी हैं।
प्रश्न 3 – मेटावर्स मे दुकान स्थापित करने वाला दुनिया का पहला बैंक कौन-सा बना ?
उत्तर 3 – जेपी मॉर्गन
महत्वपूर्ण बाते – जेपी मॉर्गन मेटावर्स मे दुकान स्थापित करने वाला दुनिया का पहला बैंक बना। जेपी मार्गन ने विश्व Decentraland मे एक लाउंज खोला है।
मेटावर्स एक आभासी ब्रह्मांड है जहां उपयोगकर्ता अपने अवतार के माध्यम से सामाजिकरण खरीदारी यहां तक की घटनाओं में भाग लेने जैसी कई प्रति गतिविधियां कर सकते हैं।
इस लाउंज मे जेपी मॉर्गन बैंक के सीईओ जेमी डिमोन की एक डिजिटल छवि भी है।
प्रश्न 4 – भारत के पहले राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक कौन बने ?
उत्तर 4 – जी अशोक कुमार
महत्वपूर्ण बाते – वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार को भारत सरकार द्वारा भारत का पहला राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक नियुक्त किया गया।
केंद्र सरकार ने 14 साल पहले 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के बाद अपने समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लगातार अहम प्रयास के मद्देनजर इनकी नियुक्ति की है।
राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा संबंधित राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय के अधीन काम करेगा जिसकी अध्यक्षता एनएसए अजीत डोभाल करेंगे।
प्रश्न 5 – चोलेद्र शमशेर राणा किस देश के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश बने?
उत्तर 5 – नेपाल
महत्वपूर्ण बाते – न्यायमूर्ति चोलेद्र शमशेर राणा को नेपाल देश के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है।
नेपाल देश की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने शीतल निवास में चोलेंद्र शमशेर राणा को न्यायमूर्ति की शपथ दिलाई।
चोलेंद्र शमशेर राणा नेपाल देश के पूर्व प्रधान न्यायाधीश ओम प्रकाश मिश्रा की जगह लेंगे। जिनका कार्यकाल 4 वर्षों का होगा।
प्रश्न 6 – किसने मुंबई में जल टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखाई?
उत्तर 6 – सर्वानंद सोनेवाल
महत्वपूर्ण बाते – केंद्रीय बंदरगाह जलमार्ग एवं आयुष मंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने मुंबई महाराष्ट्र के नागरिकों के लिए सबसे प्रतीक्षित जल टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखाई।
यह वाटर टैक्सी सेवा डॉमेस्टिक क्रूज टर्मिनल से शुरू होंगी और यह नेरुल, बेलापुर, एलिफेंटा द्वीप और जेएनपीटी के आसपास के स्थानों को जोड़ेंगी।
महाराष्ट्र के वर्तमान राज्यपाल कौन हैं = भगत सिंह कोश्यारी
महाराष्ट्र की राजधानी का क्या नाम है = मुंबई
महाराष्ट्र के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है = उद्धव ठाकरे
प्रश्न 7 – किस राज्य का पहला कारवां पार्क वागामोन में बनाया जाएगा?
उत्तर 7 – केरल
महत्वपूर्ण बाते – केरल राज्य का पहला कारवां पार्क इडुक्की जिले में स्थित सुंदर हिल स्टेशन वागाणोन में स्थापित किया जाएगा।
पर्यटन कारवां में आरामदायक प्रवास के लिए सोफा कम बेड, फ्रिज माइक्रोवेव, ओवन के साथ, किचन डाइनिंग टेबल, टॉयलेट क्यूबिकल, एयर कंडीशनर इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधाएं दी जाएंगी।
केरल की राजधानी का क्या नाम है = तिरुवनंतपुरम
केरल के वर्तमान राज्यपाल कौन है = आरिफ मोहम्मद खान
केरल के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं = पिनाराई विजयन
प्रश्न 8 – एडिडास ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किसके साथ समझौता किया?
उत्तर 8 – मनिका बत्रा
महत्वपूर्ण बाते – स्पोर्ट्स वियर ब्रांड एडिडास ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए टॉप टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा के साथ समझौता किया।
यह साझेदारी महिलाओं को उनके सपनों को साकार करने के लिए सशक्त बनाने, महिलाओं को बाधाओं को तोड़ने और खेल की दुनिया में एक गूंजने वाला प्रभाव पैदा करने पर केंद्रित है।
एडिडास कंपनी के फाउंडर कौन है = Adolf Dassler.
एडिडास कंपनी की स्थापना कब की गई थी = 1949
एडीडास कंपनी का मुख्यालय कहां स्थित है = जर्मनी
प्रश्न 9 – वर्ष 2021 फीफा क्लब विश्व कप चैंपियनशिप किसने जीती?
उत्तर 9 – चेल्सी
महत्वपूर्ण बाते – वर्ष 2021 फीफा क्लब विश्व कप फाइनल मे चेल्सी ने ब्राजील के क्लब पालमेइराज को 2-1 से हराकर चैंपियनशिप जीती।
चेल्सी टीम के लिए यह उनका पहला फीफा क्लब विश्वकप है। जिसमें निर्णायक गोल काई हैवर्टज ने 3 मिनट के अतिरिक्त समय में करके टीम को यह चैंपियनशिप जितवाई थी।
इस टूर्नामेंट का फाइनल अबू धाबी के मोहम्मद बिन जायेद स्टेडियम में आयोजित किया गया था।
प्रश्न 10 – चन्नवीरा कानवी का निधन हुआ है वह एक प्रसिद्ध क्या थे?
उत्तर 10 – लेखक
महत्वपूर्ण बाते – कन्नड़ भाषा के प्रतिष्ठित कवि और लेखक चन्नवीरा कानवी का 93 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
चन्नवीरा को समन्वय कवि (सुलह के कवि) के उपनाम से जाना जाता था। कानवी को उनकी कविता “काम जीवा ध्वनि” के लिए 1981 में साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया था।
कानवी का जन्म 1928 को कड़क जिले के होम्बल गांव में एक मास्टर के घर हुआ था।