प्रश्न 1 – अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस कब मनाया गया?
उत्तर 1 – 30 सितंबर
महत्वपूर्ण बाते – हर साल 30 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है । अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस 2022 की थीम “A world without barries” रखी गयी है।
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस को मनाने की स्थापना इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ट्रांसलेटर द्वारा 1953 में की गई थी।
इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य भाषा अनुवाद के समाज के काम का जश्न मनाना और संवाद समाज और सहयोग की सुविधा प्रदान करके विश्व शांति और शिक्षा के विकास को मजबूती देना है।
प्रश्न 2 – लॉन्च पुस्तक लता : ए लाइफ इन म्यूजिक के लेखक कौन हैं?
उत्तर 2 – यतींद्र मिश्रा
महत्वपूर्ण बाते – भारत की प्रतिष्ठित गायिका लता मंगेशकर पर आधारित पुस्तक “लता : सुर गाथा” पुस्तक यतींद्र मिश्रा द्वारा लांच की गई।
यह पुस्तक भारत में लता मंगेशकर की 93वी जयंती के उपलक्ष में पेंगुइन रेंडम हाउस इंडिया द्वारा प्रकाशित की जाएगी।
लता:ए लाइफ इन म्यूज़िक’ को मूल रूप से लेखक कवि यतींद्र मिश्रा ने हिंदी में कलमबद्ध किया था। इसे अब जानी-मानी लेखिका एवं अनुवादक इरा पांडे ने अंग्रेजी में अनुदित किया है।
प्रश्न 3 – ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2022 में भारत किस स्थान पर रहा?
उत्तर 3 – 40वें
महत्वपूर्ण बाते – ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2022 में भारत 40वें स्थान पर रहा। ग्लोबल इन्नोवेशन इंडेक्स 2015 में भारत 81वें स्थान पर रहा था।
वहीं भारत साल 2021 में ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में 40वें स्थान पर था। ग्लोबल इन्नोवेशन इंडेक्स 2022 में पहले स्थान पर स्विजरलैंड दूसरे स्थान पर संयुक्त राज्य अमेरिका और तीसरे स्थान पर स्वीडन जैसे देश रहे।
WIPO की स्थापना कब की गई थी = 1967
WIPO के महानिदेशक कौन है = डैरेन टैंग
प्रश्न 4 – यूको बैंक और यस बैंक ने किस देश के दो बैंकों के साथ करार किया?
उत्तर 4 – रूस
महत्वपूर्ण बाते – यूको बैंक और यस बैंक ने रूस देश के दो बैंकों के साथ कारोबार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए समझौता किया।
यूको बैंक ने Gazprom Bank के साथ करार किया है और यस बैंक ने रूस के बैंक Petersburg Social Commercial Bank (PSCB) के साथ एग्रीमेंट साइन किया है।
यूको बैंक का मुख्यालय कहां स्थित है = कोलकाता, पश्चिम बंगाल
यूको बैंक के एमडी और सीईओ कौन है = अतुल कुमार गोयल
यस बैंक के सीईओ कौन है = प्रशांत कुमार
प्रश्न 5 – हरून की टॉप-40 रिच लिस्ट में शीर्ष स्थान पर कौन रहा?
उत्तर 5 – निखिल कामत
महत्वपूर्ण बाते – ब्रोकरेज फर्म जीरोधा के को-फाउडर निखिल कामंत ने अमीरो की रिच लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया । अपनी पहली पीढ़ी के अमीर व्यक्ति हैं जिनकी संपत्ति 17500 करोड रुपए आकी नहीं है।
IIFL Wealth Hurun India 40 & Under Self-Made Rich List 2022’ के अनुसार, निखिल कामत के बाद 11,700 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर ओला (Ola) के को-फाउंडर भाविश अग्रवाल हैं।
वही Media.net के दिव्यांक तुरखिया 11,200 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर है।
प्रश्न 6 – भारत के अगले अटॉर्नी जनरल के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर 6 – आर वेंकटरमणि
महत्वपूर्ण बाते – वरिष्ठ अधिवक्ता आर वेंकटरमणि को अगले 3 साल की सालो के लिए भारत के नए अटॉर्नी जनरल के रूप में नियुक्त किया गया है।
केंद्र सरकार ने मुकुल रोहतगी को अटॉर्नी जनरल का पद सौंपने का प्रस्ताव दिया था परंतु उन्होंने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया है जिसके बाद अब यह पद आर वेकटरमणि को दिया गया है।
वेणुगोपाल का कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है। उन्होंने पांच साल तक केंद्र के शीर्ष कानून अधिकारी के रूप में कार्य किया। इस साल जून के अंत में, एजी वेणुगोपाल का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया था।
प्रश्न 7 – ASI ने किस राज्य के बांधवगढ़ में 20 बौद्ध गुफाओं की खोज की?
उत्तर 7 – मध्य प्रदेश
महत्वपूर्ण बाते – भारतीय पुरातत्व विभाग की टीम को मध्य प्रदेश राज्य के बांधवगढ़ जिले में 20 बौद्ध गुफाएं मिली है। गुफाओं में अंकित अभिलेखों में मथुरा कौशम्बी और अन्य नामों का भी जिक्र किया गया है।
सर्वेक्षण में 26 प्राचीन मंदिर, 26 गुफाएं, 2 मठ, 2 स्तूप, 24 अभिलेख, 46 प्रतिमाएं, 20 बिखरे हुए अवशेष एवं 19 जल संरचनाएं मिली हैं। और कतिपय मुगलकालीन एवं शर्की शासकों के सिक्के भी प्राप्त हुए।
बांधवगढ़ का टाइगर रिजर्व कुल 11000 वर्ग किलोमीटर में फैला है जिसमें पाई गई बौद्ध गुफाओं को चट्टानों से काटकर बनाया गया है।
प्रश्न 8 – उत्तर प्रदेश राज्य की सबसे प्रदूषित नदी कौन-सी घोषित की गई?
उत्तर 8 – हिंडन नदी
महत्वपूर्ण बाते – उत्तर प्रदेश राज्य में बहने वाली हिंडन नदी को प्रदेश की सबसे प्रदूषित नदी घोषित किया गया है। सर्वे के विशेषज्ञों के अनुसार यह नदी प्रदूषण के चलते मृतप्राय हो चुकी हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार अब हिंडन नदी में जीने वाले जानवरों का जीवन व्यतीत करना असंभव है अर्थात अब कोई भी जलीय जीव किस नदी में प्रदूषण के चलते अपना जीवन नहीं जी सकता।
हिंडन नदी में सहारनपुर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा में ई-लेवल का प्रदूषण पानी में मिला है, जो कि अत्यधिक प्रदूषित है।
प्रश्न 9 – टेस्ला ने एयरबीएनबी के सह-सस्थापक के बोर्ड में किसे नियुक्त किया?
उत्तर 9 – जो गोबिया
महत्वपूर्ण बाते – उत्तर प्रदेश राज्य में बहने वाली हिंडन नदी को प्रदेश की सबसे प्रदूषित नदी घोषित किया गया है । सर्वे के विशेषज्ञों के अनुसार यह नदी प्रदूषण के चलते मृतप्राय हो चुकी हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार अब हिंडन नदी में जीने वाले जानवरों का जीवन व्यतीत करना असंभव है अर्थात अब कोई भी जलीय जीव किस नदी में प्रदूषण के चलते अपना जीवन नहीं जी सकता।
हिंडन नदी में सहारनपुर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा में ई-लेवल का प्रदूषण पानी में मिला है, जो कि अत्यधिक प्रदूषित है।
प्रश्न 10 – विश्व समुद्री दिवस कब मनाया गया?
उत्तर 10 – 29 सितंबर
महत्वपूर्ण बाते – हर साल सितंबर महीने के अंतिम गुरुवार को विश्व समुद्री दिवस मनाया जाता है। जोकि इस साल 29 सितंबर को मनाया जाएगा।
विश्व समुद्री दिवस प्रत्येक समुद्री अधिकारी सेवा एजेंट और नाविक के व्यक्तिगत जीवन के प्रति सद्भावना और लंबे समय तक अपने परिवार से दूर रहने की याद में मनाया जाता है।
वर्ष 2022 में विश्व समुद्री दिवस की थीम New Technologies for greener shipping रखी गई है। शिपिंग उद्योग को नियमित करने के लिए साल 1948 में अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) की स्थापना की गई थी। वर्तमान में, IMO में 175 सदस्य राज्य और 3 सहयोगी सदस्य हैं। पहला विश्व समुद्री दिवस 17 मार्च 1978 को मनाया गया था।