Skip to content

Benefits of Dates (खजूर) in Hindi

खजूर एक ऐसा फल है जिसका नाम लेते ही हम सभी के मुंह में मिठाससी घुल जाती है। खजूर खाने में जितने मीठे होते हैं, उतने ही लाभदायक भी होते हैं। फाइबर से भरपूर खजूर में स्वाद के साथसाथ सेहत के भी कई राज छुपे हैं। करियर गुरु के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको खजूर के कई ऐसे फायदों के बारे में बताएंगे जो आपकी सेहत के साथसाथ आपकी स्किन और बालों को भी भरपूर पोषण देंगे।

खजूर क्या है?

(What is Dates in Hindi)

फ्रूट्स तो हर किसी को पसंद होते हैं परंतु जब बात खजूर की होती है तो इसका प्राकृतिक मीठापन इसे और भी खास बना देता है। खजूर को अरबी में तवारीख, इंग्लिश में डेट्स और फ्रेंच में पामियर के नाम से जाना जाता है। खजूर का पेड़ काफी बड़ा होता है और इसकी पत्तियां भी करीब 4-6 मीटर लंबी होती है। खजूर का वैज्ञानिक नाम फीनिक्स डेक्टाइलेफेरा है। खजूर में कोलेस्ट्रॉल और शुगर की मात्रा भी बहुत कम पाई जाती है। इस फल में विटामिन b1,
b2, b3, b5
 के साथसाथ विटामिन और विटामिनसी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

सिर्फ खजूर ही नहीं, बल्कि इसके बीज भी बहुत लाभदायक होते हैं। इनके बीजों को कई बार कॉफी बींस में भी मिलाया जाता है। वही इसका तेल कॉस्मेटिक और साबुन बनाने में भी इस्तेमाल किया जाता है। आपको बता दें कि ताजे खजूर अगस्त से लेकर दिसंबर तक ही मिलते हैं, लेकिन सूखे खजूर पूरे साल बाजार में उपलब्ध रहते हैं।

खजूर का उपयोग

(Uses of Dates in Hindi)

इन मीठे खजूर को आप कच्चा खा सकते हैं। इसके अलावा इसे डेजर्ट बनाने के लिए भी उपयोग में लाया जाता है। इसके साथ ही खजूर को कई प्रकार से भी खाया जा सकता है :-

 खजूर का जूस बना कर भी लिया जा सकता है।

 खजूर का इस्तेमाल मिल्क शेक में भी कर सकते हैं।

 आप फ्रोजन वनिला दही के साथ खजूर को काटकर परोस सकते हैं।

 आप अपने नाश्ते में भी खजूर के कुछ टुकड़ों को मिला सकते हैं। इससे आपका ब्रेकफास्ट और पौष्टिक हो जाएगा।

 आप खजूर को सेहतमंद स्नेक्स के रूप में भी ले सकते हैं। स्नैक्स के लिए आप खजूर के बीज को हटाकर अखरोट, बादाम काजू के साथ शामिल कर सकते हैं।

खजूर के अनेक प्रकार

(Different Types of Dates in Hindi)

यूं तो दुनियाभर में काफी किस्म के खजूर पाए जाते हैं, परंतु यहां हम आपको आसानी से मिलने वाले खजूर के प्रकार के बारे में बता रहे हैं

1. अजवा (Ajwa)
 यह खजूर स्वाद के साथसाथ काफी सेहतमंद होता है। अजवा खजूर अन्य खजूर के मुकाबले छोटा होता है। ऐसा माना जाता है कि अजवा खजूर खाने के बाद मुंह से गुलाब की महक आती है।

2. डेगलेट नूर (Deglet
Noor) –
 अल्जीरिया और ट्यूनीशिया की सबसे अच्छी खजूर की किस्मों में से एक डेगलेट नूर है। इसकी यह खासियत है कि यह खजूर कम मीठा और सूखा होता है। यह अनेक पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। इसका इस्तेमाल आमतौर पर भोजन में किया जाता है।

3. मेडजूल
(Medjool) –
 मेडजूल का स्वाद टॉफी की तरह होता है। इस खजूर की उत्पत्ति मोरक्को में हुई, जिसे काफी स्वादिष्ट माना जाता है। यह सभी खजूर में से सबसे पौष्टिक भी होता है। यह काले खजूरों की सबसे आम प्रजाति में से एक है।

4. हल्लवी
(Hallawi) –
 खजूर की यह प्रजाति इराक से ताल्लुक रखती है। यह खजूर ताजा खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। हल्लवी खजूर को अन्य खजूर के मुकाबले बेहद मीठा माना जाता है। यह खजूर आकार में छोटा होता है।

5. बरही
(Barhee) –
 यह खजूर सुनहरे पीले रंग का होता है। बरही खजूर अपने अलग स्वाद और अधिक गूदे के लिए जाना जाता है। इस खजूर में अधिक गूदा होने की वजह से यह अन्य खजूर के मुकाबले मोटा होता है और साथ ही काफी मुलायम भी होता है।

6. हयानी
(Hayany) –
 यह खजूर काफी गहरे रंग के साथ ही काफी मुलायम भी होता है। इस खजूर को ताजा ही खाना चाहिए क्योंकि पकने या ड्राई होने की स्थिति तक यह खजूर खराब हो जाता है।

7. खदरावई
(Khadrawi) –
 यह खजूर खासकर इराक में पाया जाता है। खदरावई खजूर के पेड़ बाकी खजूरों के पेड़ के मुकाबले कम लंबे होते हैं। इसे सूखे खजूर (छुआरे) और ताजे फल दोनों तरह से खाया जाता है।

8. डेयरी (Dayri)
 यह खजूर काले रंग का पाया जाता है। यह खजूर दिखने में अन्य खजूर के मुकाबले काफी लंबा होता है।

9. इतिमा (Itima)
 इतिमा अल्जीरिया की प्रजाति है यह खजूर भी स्वाद में काफी मीठा होता है।

खजूर के अनेक फायदे

(Different Benefits of Dates in Hindi)

1. मस्तिष्क स्वास्थ्य

खजूर का नियमित रूप से सेवन आपको न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों से बचाता है। न्यूरोडीजेनेरेटिव रोग दिमाग संबंधी उन बीमारियों को कहा जाता है, जिसमें हमारे मस्तिष्क का नर्वस सिस्टम प्रभावित होता है। एक अध्ययन के अनुसार, खजूर में अल्जाइमर (धीरेधीरे घटती स्मरण शक्ति) के प्रभाव को कम करने की क्षमता है। एक वैज्ञानिक अध्ययन के मुताबिक खजूर दिमाग की सूजन को रोकने में काफी लाभदायक हो सकता है।

2. कब्ज

यूनिवर्सिटी रोचेस्टर मेडिकल सेंटर के मुताबिक फाइबर की कमी से कब्ज की समस्या होती है। कब्ज के दौरान हमारे शरीर में मिनरल्स के स्तर में आए असंतुलन को ठीक करने में खजूर काफी लाभदायक है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। रोजाना करीब 35 ग्राम फाइबर खाने से आपका मल नरम होता है और पाचन प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं आती है।

3. रक्तचाप

हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की एक रिपोर्ट के अनुसार, उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए अपने आहार में खजूर को भी शामिल करना चाहिए। खजूर में पाए जाने वाले पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर की वजह से इसका इस्तेमाल रोजाना किया जा सकता है। शरीर में पोटैशियम की सही मात्रा बनी रहने से गुर्दे की पथरी से भी बचा जा सकता है।

4. हृदय स्वास्थ्य

हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग हृदय है इसलिए हृदय को बेहतर बनाए रखने के लिए आप दिनभर में मुट्ठीभर खजूर का सेवन कर सकते हैं। अगर आपका वजन बढ़ रहा है तो खजूर का नियमित सेवन आपके वजन को नियंत्रण में रख सकता है।

5. एनीमिया

शरीर में आयरन की कमी होने के कारण एनीमिया होता है। इस घातक परेशानी से बचने के लिए आप नियमित रूप से खजूर का सेवन कर सकते हैं। आयरन की मात्रा खजूर में ज्यादा पाई जाती है इसलिए खजूर को एनीमिया की समस्या दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

6. कोलन कैंसर

कोलन यानी पेट का कैंसर प्राणघातक हो सकता है। एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, खजूर में पाए जाने वाले तत्व कोलन कैंसर को रोकने में काफी लाभदायक होते हैं। अजवा खजूर से मिलने वाले पॉलीफेनॉल्स कैंसर से बचा सकते हैं। वहीं, अन्य प्रकार के खजूर का सेवन करने से भी हमारी आंत में अच्छे बैक्टीरिया पनपते हैं, जो पेट को स्वस्थ बनाए रखने में हमारी मदद करते हैं।

7. नाइट ब्लाइंडनेस

रतौंधी का प्रमुख कारण विटामिन की कमी है। खजूर का नियमित रूप से सेवन करने से विटामिन भरपूर मात्रा में मिलता है इसलिए खजूर का इस्तेमाल नाइट ब्लाइंडनेस को दूर करने के लिए भी किया जाता है।

खजूर के कुछ नुकसान

(Some side effects of Dates in Hindi)

खजूर के गुण जानने के साथ ही इसका अधिक सेवन करना कैसे हानिकारक हो सकता है, आपको यह जानना भी जरूरी है। तो चलिए जानते हैं खजूर को अधिक मात्रा में खाने से क्या क्या नुकसान हो सकते हैं :-

 खजूर के अधिक सेवन से हाइपरकलेमिया हो सकता है। हाइपरकलेमिया रक्त में पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होने के कारण होता है, इससे हड्डियों में कमजोरी आने लगती है इसलिए ज्यादा खजूर खाने से बचें।

 खजूर का अधिक सेवन आपके शरीर के वजन को भी बढ़ा सकता है क्योंकि 100 ग्राम खजूर में लगभग 227 कैलोरी होती है।

 शिशु के लिए यह फल हानिकारक हो सकता है, क्योंकि यह काफी सख्त होता है। शिशु की आतें पूरी तरह से विकसित नहीं होती है, इसलिए वे खजूर को आसानी से पचा नहीं पाते हैं।

तो दोस्तों, हमारे शरीर के लिए खजूर खाने के कई फायदे हैं शायद इसी वजह से विश्वभर में इसे पसंद किया जाता है। इसमें मौजूद कई सारे पोषक तत्वों की वजह से इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाना भी बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *