आपको पता है कि रोजाना एक केला खाने से आप जीवन भर पूरी तरह स्वस्थ रह सकते हैं। इसके लिए केले को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। करियर गुरु के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आपकी सेहत के लिए केला खाना कितना फायदेमंद है।
हममें से ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि केला खाने से वजन बढ़ता है या केला मोटापा बढ़ाता है पर ऐसा बिल्कुल नहीं है। वजन बढ़ने की कई वजह हो सकती है। ऐसे में केले को मोटापे से जोड़कर देखना और इस वजह से केला खाना छोड़ देना गलत होगा। हमारे देश में यह फल कहीं पर भी आसानी से मिल जाता है। केला मौसमी फल नहीं है, यह फल पूरा साल आसानी से मिलता है। केला कच्चा या पका दोनों ही तरह से खाने में लाभदायक होता है। कच्चा केला खाने से हमें कफ, घाव, जलन, और पित्त इन सबसे आराम मिलता है और पका केला खाने से दिल और आंख की रक्षा होती है।
आपके लिए केला
(Banana) कितना सही है?
क्या आप जानते हैं कि केला आपके स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है? इस फल में फाइबर की मात्रा पाई जाती है, जिससे हमें वजन घटाने में मदद मिलती है और यह पाचन क्रिया को भी स्वस्थ रखता है। केले में मैग्नीशियम की मात्रा भी पाई जाती है जो टाइप 2 मधुमेह को रोकने में हमारी मदद करता है।
स्वास्थ्य के लिए केले के फायदे –
1. हड्डी स्वास्थ्य – हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए केला खाना काफी लाभदायक माना जाता है। केले में कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है और हमारे शरीर में हड्डियों की मजबूती और विकास के लिए कैल्शियम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हड्डियों के लिए केले में मौजूद मैग्नीशियम की भी महत्वपूर्ण भूमिका देखी जा सकती है। मैग्नीशियम एक खास पोषक तत्व है, जो शरीर की हड्डियों के विकास में हमारी मदद करता है।
2. मस्तिष्क स्वास्थ्य – केला मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक होता है। इस फल में विटामिन–बी6 की मात्रा भरपूर होती है, जो हमारे मस्तिष्क की कार्य क्षमता को बेहतर बनाने में हमारी मदद करता है। केले में मैग्नीशियम की मात्रा भी पाई जाती है, जो हमारे नर्वस सिस्टम पर प्रभावी असर डालता है। मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना केले का सेवन कर सकते हैं।
3. हृदय स्वास्थ्य – हृदय को स्वस्थ रखने के लिए भी केला खाने के काफी फायदे हैं। इस फल में पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हृदय रोगों से होने वाली बीमारियों को कम करता है। एक अध्ययन के अनुसार शरीर में पोटेशियम की मात्रा कम होने पर उच्च रक्तचाप को बढ़ाता है और यह स्ट्रोक का भी कारण बन सकता है।
4. पाचन स्वास्थ्य – पाचन को स्वस्थ रखने के लिए केला हमारे लिए बहुत लाभदायक है। केला फाइबर से भरपूर होता है, जो हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में हमारी मदद करता है। फाइबर की वजह से ही हमारे शरीर में भोजन सही तरीके से पच जाता है और मल निकासी की प्रक्रिया को आसान बनाता है। इसके अलावा, फाइबर पेट से संबंधित समस्याओं से भी निजात दिलाता है। केले में रेसिस्टेंट स्टार्ट भी पाया जाता है, जो हमारे पेट के लिए काफी लाभदायक होता है।
5. शरीर की ऊर्जा के लिए – हमारे शरीर में उर्जा के प्रभाव को बढ़ाने में केला खाना काफी फायदेमंद माना गया है। इस फल में प्रति 100 ग्राम में 89 कैलोरी होती हैं, जिससे आप शरीर में ताकत महसूस करेंगे। केला एक पौष्टिक आहार है, जो प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह सभी तत्व मिलकर हमारे शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने में सहायता करते हैं।
6. आंखों के लिए – आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी केला खाना काफी फायदेमंद माना गया है। केले में अन्य पोषक तत्व के अलावा कैरोटीनॉयड भी पाया जाता है, जो विटामिन–ए के रूप में माना जाता है। विटामिन–ए आंखों के लिए महत्वपूर्ण तत्व होता है। यह फल आंखों के रेटिना में पिगमेंट को बढ़ाने में हमारी मदद करता है। इसके साथ ही विटामिन–ए कम रोशनी में भी साफ देखने में हमारी सहायता करता है। आंखों के स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए रोजाना आप केले का सेवन कर सकते हैं।
7. मासिक धर्म के समय दर्द – मासिक धर्म के समय दर्द से छुटकारा पाने के लिए केला फायदेमंद माना गया है। एक अध्ययन के अनुसार हमारे शरीर में पोटेशियम की मात्रा कम होने पर पेट में ऐठन की समस्या होती है। केले में पोटेशियम की मात्रा होती है, जो हमें मासिक धर्म के समय पेट दर्द से निजात दिलाने में हमारी सहायता करता है। इसके अलावा, केले में विटामिन–बी6 की भी मात्रा भरपूर होती है, जो खासकर महिलाओं के लिए काफी लाभदायक है। विटामिन–बी6 मासिक धर्म को सरल बनाए रखने में हमारी मदद करता है।
त्वचा के लिए केले के फायदे –
1. मॉइस्चराइज त्वचा के लिए – त्वचा के लिए केला एक बेहतर मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। यह कैरोटिनॉइड से भरपूर होता है, जो सुस्त और रूखी त्वचा को तुरंत मॉइस्चराइज करने का काम करता है। आइए जानते हैं चेहरे के लिए केले का मॉइस्चराइजर कैसे बनाएं –
कैसे करें इस्तेमाल :
• एक पका हुआ केला अच्छी तरह से मैश कर लें।
• आंखों को छोड़कर पूरे चेहरे पर मैश किए हुए केले को लगाएं।
• लगभग 20-25 मिनट के बाद गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें।
• अगर आपकी त्वचा ज्यादा रूखी है, तो आप केले में आधा चम्मच शहद मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं।
• एक पके हुए केले के साथ एक चम्मच दही और एक चम्मच विटामिन–ई ऑयल जैसे– आलमंड ऑयल को अच्छी तरह से मिला लें।
• इस मिश्रण को 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
2. पैरों के लिए – पैरों के लिए भी केला खाना काफी लाभदायक हो सकता है। पैरों की अच्छी देखभाल के लिए यहां केले का छिलका अहम भूमिका निभाते हैं। पैरों को अच्छा रखने के लिए इसका इस्तेमाल अस्ट्रिन्जन्ट की तरह किया जाता है। आइए जानते हैं पैरों के लिए केले के छिलके का प्रयोग कैसे करें –
कैसे करें इस्तेमाल :
• केले के छिलके को अपने पैरों व एड़ियों पर धीरे–धीरे रगड़े।
• इस प्रक्रिया को आप 5-10 मिनट रोजाना कर सकते हैं।
3. सूजी हुई आंखें – कई बार आंखों के आसपास सूजन आ जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप केले के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। केले का छिलका एंटी इंफ्लेमेटरी गुण से भरपूर होता है, जो आंखों की सूजन को दूर करने का काम करता है। आइए जानते हैं आंखों की सूजन के लिए केले के छिलके का प्रयोग कैसे करें –
कैसे करें इस्तेमाल :
• केले के छिलके को आंखों के आसपास सूजन वाली जगह पर कुछ देर धीरे–धीरे रगड़ें।
• 15-20 मिनट के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
4. एंटी एजिंग – स्किन एजिंग से राहत पाने के लिए केला आपकी काफी मदद कर सकता है। केले में थाइमिन, रिबोफ्लेविन, फॉलिक, और नियासिन एसिड के रूप में विटामिन–सी और विटामिन–ए भरपूर मात्रा में होता है। एंटी एजिंग के लिए विटामिन–ए काफी अच्छा माना जाता है। यह त्वचा में कोलेजन को बढ़ाता है और झुर्रियों जैसी समस्याओं में राहत देता है। आइए जानते हैं स्किन एजिंग से बचने के लिए केले का प्रयोग कैसे करें –
कैसे करें इस्तेमाल :
• एक चौथाई पके हुए केले में एक से दो चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिला लें।
• इस मिश्रण को चेहरे और गले में लगा ले।
• लगभग 20-25 मिनट बाद कल के ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
5. मुहांसों के लिए – अगर आप अपने मुंहासों से परेशान हैं तो घबराने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। बढ़ते मुहांसों को रोकने के लिए आप केले के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। केले का छिलका एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है जो आपको मुंहासों से आराम देता है। आइए जानते हैं मुहांसों से बचने के लिए केले के छिलके का प्रयोग कैसे करें –
कैसे करें इस्तेमाल :
• केले के छिलके के अंदर वाले भाग को प्रभावित जगह पर 10-15 मिनट के लिए धीरे–धीरे रगड़े।
• फिर नॉर्मल पानी से अपना चेहरा धो लें।
केले के उपयोग –
केला आपके लिए तभी फायदेमंद साबित हो सकता है जब इसका सेवन सही प्रकार से किया जाए। आइए जानते हैं हम केले का किस–किस तरह से उपयोग कर सकते हैं –
1. बनाना शेक
सामग्री :
• दो बड़े पके केले
• एक कप बादाम का दूध
• एक चौथाई कप पीनट बटर
• दो चम्मच कोको पाउडर
• आधा चम्मच वनीला रस
• बर्फ के कुछ टुकड़े
बनाने की प्रक्रिया :
• सभी सामग्रियों को ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें।
• फिर शीशे के गिलास में बनाना शेक को सर्व करें।
2. बनाना–एवोकाडो स्मूदी
सामग्री :
• एक पका केला
• एक पका एवोकाडो
• एक कप बादाम का दूध
• आधा कप दही
• एक चम्मच शहद
• एक चम्मच वनीला रस
• बर्फ के कुछ टुकड़े
बनाने की प्रक्रिया :
• सभी सामग्रियों को ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें।
• कांच के गिलास में स्मूदी को सर्व करें।
केले के नुकसान –
केला एक गुणकारी फल है इसमें कोई शक नहीं। परंतु इसका अधिक सेवन काफी समस्याओं का कारण भी बन सकता है। आइए जानते हैं केले के कुछ दुष्प्रभाव –
• केले में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है और अत्यधिक मात्रा में फाइबर का सेवन करना पेट में ऐठन, गैस और पेट फूलने की समस्या का कारण बन सकता है।
• अधिक फाइबर शरीर में मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम और जिंक के अवशोषण में बाधा बन सकता है।
• केले में पोटेशियम की मात्रा भी भरपूर पाई जाती है। पोटेशियम की अधिक मात्रा हाइपरकलेमिया का कारण बन सकती है।