Skip to content

Benefits of Avocado (एवोकाडो) in Hindi

  • by

आपके निरोगी और बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषक आहार का सेवन करना बेहद जरूरी है। इस काम में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका फल निभाते हैं। पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा हमें फल से प्राप्त होती है। क्या आप जानते हैं कि कुछ फल ऐसे भी हैं जिन्हें सुपर फ्रूट में शामिल किया जाता है जिसमें से एक फल हैएवोकाडो एवोकाडो की गिनती विश्व में चुनिंदा लोकप्रिय फलों में की जाती है। इस फल का स्वाद थोड़ा मक्खन जैसा होता है इसलिए इसे बटर फ्रूट भी कहा जाता है।

तो आइए करियर गुरु के इस लेख में हम एवोकाडो क्या है और इसके फायदे/नुकसान विस्तार से जानते हैं, ताकि एवोकाडो फल की उपयोगिता को हम अच्छे से समझ सके

एवोकाडो क्या है?

एवोकाडो का वैज्ञानिक नाम “Persea americana” है। यह माना जाता है कि इस सुपरफ्रूट की उत्पत्ति लगभग 7000 साल पहले दक्षिणी मेक्सिको और कोलंबिया में हुई थी। यह एक बड़े आकार का बेरी की तरह दिखने वाला गूदेदार फल होता है जिसके बीच में एक बड़ा बीज भी पाया जाता है। विश्व भर में इसके कई किस्म प्रचलित है जिनमें से एवोकाडो सबसे लोकप्रिय है। पोषक तत्वों के मामले में एवोकाडो सबसे आगे है इसलिए इसकी खेती विश्व के कई देशों में की जाती है।

एवोकाडो के उपयोग

(How to use Avocado in hindi)

एवोकाडो एक ऐसा खास फल है जिसका सेवन हम कई तरह से कर सकते हैं। इसका सेवन ब्रेड टोस्ट, स्मूदी, सूप या अन्य डिजर्ट में डालकर किया जा सकता है।

आइए जानते हैं एवोकाडो कैसे खाएं

 एवोकाडो की फ्रेंच फ्राइस बनाकर खा सकते हैं।

 सुबह के नाश्ते में ब्रेड आमलेट के साथ एवोकाडो मिलाकर खा सकते हैं।

 फ्रूट सलाद में एवोकाडो जोड़ सकते हैं।

 एवोकाडो आइसक्रीम भी बना सकते हैं।

 नाश्ते के पैन केक में भी एवोकाडो मिलाकर खा सकते हैं।

 सैंडविच या सलाद में अचार वाले एवोकाडो का उपयोग कर सकते हैं।

एवोकाडो के फायदे

(Benefits of Avocado in hindi)

1. दिमागी विकास को बढ़ाए

अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी द्वारा दिमागी विकास से संबंधित एक शोध में यह माना गया है कि दिमागी विकास में एवोकाडो फल लाभदायक साबित हो सकता हैद्य एवोकाडो फल में ल्यूटिन नाम का एक खास तत्व पाया जाता है जो दिमाग के विकास में अहम भूमिका निभाता है। इस आधार पर दिमागी विकास के लिए एवोकाडो लाभदायक साबित हो सकता है।

2. डायबिटीज को नियंत्रित करे

मेक्सिको के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी द्वारा किए गए एक शोध में माना गया है कि डायबिटीज टाइप-2 में एवोकाडो फायदेमंद हो सकता है। इस शोध में यह जिक्र है कि मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड युक्त होने के कारण यह बढ़े हुए ब्लड शुगर  को नियंत्रित करता है। इस तथ्य के आधार पर यह कहा जा सकता है कि डायबिटीज को नियंत्रित रखने में एवोकाडो का सेवन मददगार साबित हो सकता है।

3. किडनी सुरक्षा के लिए उपयोगी 

किडनी को सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए भी एवोकाडो फल का सेवन लाभदायक माना जा सकता हैद्य एक शोध में माना गया है कि एवोकाडो बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। यह कहा जा सकता है कि एवोकाडो फल का सेवन करने से मुक्त कणों के कारण होने वाली लीवर की क्षति को रोकने में मदद मिल सकती है। वहीं एक अन्य शोध में यह जिक्र मिलता है कि एवोकाडो बीज के पाउडर का सप्लीमेंट किडनी के कार्य क्षमता में सुधार कर सकता है। इस आधार पर किडनी के लिए एवोकाडो बीज के पाउडर को भी उपयोगी माना जा सकता है।

4. लीवर स्वास्थ्य के लिए सहायक 

वर्ल्ड जनरल ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी द्वारा किए गए एक शोध में यह जिक्र मिलता है कि एवोकाडो नॉन एल्कोहलिक फैटी लीवर की समस्या के जोखिमों को दूर करने में सहायक हो सकता है। जैसेमुक्त कणों का प्रभाव, अधिक लिपिड, लिवर में सूजन और बढ़ा हुआ वजन। इस तथ्य के आधार पर यह कहा जा सकता है कि लीवर स्वास्थ्य को बनाए रखने में एवोकाडो के सेवन से मदद मिल सकती है।

5. हड्डियों को बनाएं मजबूत

कच्चे एवोकाडो में बोरॉन नामक मिनरल पाया जाता है जो कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाकर हड्डियों को मजबूत बनाता है। इस फल में विटामिनके की मात्रा भी पाई जाती है जो हड्डी के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस खास फल में आस्टियोप्रोटेक्टिव पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत करने में लाभदायक होता है। वही इसमें
anti-inflammatory
गुण भी पाए जाते हैं जो जोड़ों के दर्द और सूजन को भी कम करने में सहायक साबित हो सकता है।

6. कैंसर के जोखिम को कम करे

कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचने के लिए भी एवोकाडो का सेवन किया जा सकता हैद्य एक शोध के अनुसार एवोकाडो प्रोस्टेट कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोक सकता है। इसके लिए इस फल में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट और फाइटोकेमिकल सहायक हो सकते हैं। दूसरी ओर यह भी माना गया है कि एवोकाडो में मौजूद फाइटोकेमिकल्स अकेले ही कैंसर कोशिकाओं की जोखिम को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। इन तथ्यों को देखते हुए यह माना जा सकता है कि एवोकाडो फल का उपयोग कर कुछ हद तक कैंसर जोखिम को कम किया जा सकता है।

7. आंखों की रोशनी बढ़ाए

एवोकाडो ल्यूटिन से समृद्ध होता है, जो आंखों के स्वास्थ्य को बरकरार रखने में लाभदायक हो सकता है। वही ल्यूटिन उम्र के साथ नजर संबंधी समस्या को कम करने का भी काम करता है। इसके अलावा इस फल में विटामिन की भी मात्रा पाई जाती है जो आंखों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए लाभदायक तत्व है। इन तथ्यों को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि आंखों की रोशनी के लिए एवोकाडो फल सहायक हो सकता है।

8. वजन कम करने में मददगार 

एनसीबीआई के एक शोध से यह बात साफ होती है कि एवोकाडो में कम कैलोरी होती है, जिससे इसका सेवन वजन को नियंत्रित करने के लिए किया जा सकता है। वहीं इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को मजबूत बनाने के साथ वस के अवशोषण को भी कम करने में सहायता करता है। इसके अलावा इस फल में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड फैट को कम करने में मदद करता है। इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि एवोकाडो फल वजन कम करने में मददगार साबित हो सकता है।

एवोकाडो के नुकसान

(Side effects of Avocado in hindi)

एवोकाडो एक गुणकारी फल है जो कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है लेकिन यह फल कई मायनों में नुकसानदायक भी हो सकता है। 

जैसे

 कम कैलोरी के कारण यह फल वजन कम करने में सहायक होता है लेकिन इस फल में फैट की मात्रा भी ज्यादा होती है इसलिए इस फल का अधिक सेवन वजन बढ़ाने का काम भी कर सकता है। मोटापे से ग्रसित लोगों को इस फल के अधिक सेवन से बचना चाहिए।

 जिनकी त्वचा बहुत ही ज्यादा संवेदनशील है उन्हें इस फल को खाने से एलर्जी की शिकायत भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *