Skip to content

विटामिन सी के जबरदस्त फायदे एवं उसके स्रोत

  • by

विटामिन सी हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। इसमें बहुत शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। करियर गुरु के इस लेख में विटामिन सी से जुड़े बहुत से फायदे के बारे में बात करेंगे और साथ ही साथ इसके स्रोत के बारे में भी जानेंगे –

 
• विटामिन सी के फायदे निम्नलिखित है :
 
1. रोग प्रतिरोधक छमता को बढ़ाता है –
विटामिन सी में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो हमारे शरीर को बाहरी रोगों से बचाता है। यह हमारे शरीर के अंदर प्रतिरोधक क्षमता पैदा करता है।
 
2. खूबसूरत एवं चमकदार त्वचा के लिए –
यह हमारी त्वचा को चमकदार एवं स्वस्थ बनाता है। आप अक्सर यह देखेंगे की जब आप अपनी त्वचा से संबंधित  किसी बीमारी को लेकर डॉक्टर के पास जाते हैं, तो आपको आपके डॉक्टर विटामिन सी से जुड़े फल और सब्जी ज्यादा से ज्यादा खाने का परामर्श देते हैं एवं विटामिन सी से जुड़े कुछ दवाइयां आपको देते हैं। इससे साफ है की हमारी त्वचा को खूबसूरत और स्वस्थ बनाने में विटामिन सी का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है।
 
3. स्वस्थ मसूड़ों के लिए –
विटामिन सी हमारे मसूड़ों को स्वस्थ एवं मजबूत बनाता है इसलिए अगर आपको भी मसूड़ों से संबंधित कोई भी समस्या है तो आपको आज से ही विटामिन सी से भरपूर चीजें  खूब खानी चाहिए।
 
4. उच्च रक्तचाप (High Blood pressure) में मददगार –
आज के समय मे उच्च रक्तचाप की समस्या आम हो गई है पर कई बार देखा जाता है कि उच्च रक्तचाप कई और गंभीर बीमारी को जन्म देता है इसलिए ये जरुरी है की विटामिन सी हमें प्रचुर मात्रा मे लेते रहना चाहिए। जिससे उच्च रक्तचाप की समस्या को टाला जा सके। 
 
5. हड्डियों की मजबूती के लिए –
विटामिन सी हड्डियों को मजबूत रखता है। अगर आपको हड्डी से संबंधित किसी भी प्रकार की बीमारी है तो आपको विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। जिससे की हड्डियां मजबूत हो सके और आप हड्डी से संबंधित बीमारी से बच सकें।
 
• विटामिन सी के स्रोत :
आहार स्रोतों में खट्टे फल, टमाटर और हरी सब्जियां शामिल हैं। 
आंवला और अमरूद विटामिन सी के सबसे समृद्ध स्रोत हैं।
नींबू और लीची ऐसे फल हैं जिनमें विटामिन सी की मूल मात्रा होती है।
संतरा भी विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत है।
 
उपर बताई गई चीज़ो को ध्यान मे रखते हुए आपको विटामिन सी से जुड़े फल एवं सब्जियों का सेवन करना चाहिए। जिससे आप अपने शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Managed by: Yashvir Pal