यदि दुनिया के सबसे लोकप्रिय पालतू जानवर की बात की जाए, तो बिल्ली (Cat) का नाम सबसे पहले आता है। लगभग 9500 वर्षों से बिल्ली, मनुष्य की साथी रही हैं। बिल्लियों को एक सामाजिक जानवर भी कहा जाता है। जहाँ मनुष्य होते हैं, वहाँ बिल्लियाँ भी जरूर होती हैं। अंग्रेजी भाषा में इन पालतू बिल्लियों को “पूसी कैट” (Pussy Cat) भी कहते हैं।
बिल्लियों के बारे में ऐसी कई बातें हैं, जो बेहद रोचक हैं। तो आइये जानते हैं बिल्लियों के बारे में कुछ रोचक जानकारियां –
✓ विश्व में सबसे अधिक पाले जाने वाली जानवर बिल्ली (Cat) है।
✓ बिल्लियों का जीवनकाल सामान्यतः 12 से 15 वर्ष तक का होता है।
✓ बिल्ली की बांयी और दाई मूंछों पर 12-12 बाल होते हैं|
✓ बिल्लियों की सूंघने की क्षमता इंसानों की तुलना में 14 गुना तेज होती है|
✓ बिल्लियों का दिमाग इंसानों के दिमाग से 90% तक मेल खाता है।
✓ बिल्ली दिनभर में लगभग 16 घंटे सोती है। इस तरह ये अपने पूरे दिन का दो-तिहाई हिस्सा और 70% ज़िंदगी सोने में बिता देती है।
✓ बिल्ली का जबड़ा बाएं या दायें नहीं घूम पाता। इस वजह से वह खाने का बड़ा टुकड़ा नहीं चबा पाती।
✓ बिल्ली की 3 पलकें (eyelids) होती है।
✓ बिल्ली के शरीर में 230 हड्डियाँ होती हैं, जबकि इंसानों के शरीर में 206 हड्डियाँ होती हैं।
✓ बिल्ली के पीछे के पैरों में चार पंजे होते हैं, जबकि आगे के पैरों में पाँच पंजे होते हैं।
✓ बिल्ली को सिर्फ़ पंजों पर ही पसीना आता है। उसके शरीर के अन्य भागों में पसीना नहीं आता।
✓ जहाँ इंसानों का दिल एक मिनट में 72 बार धड़कता है, वहीं बिल्ली का दिल एक मिनट में 110 से 140 बार धड़कता है।
✓ एक व्यस्क बिल्ली के 30 दांत होते हैं।
✓ बिल्ली 30 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ सकती है।
✓ बिल्लियाँ 100 तरह की आवाजें निकाल सकती हैं, वहीं कुत्ते मात्र 10 तरह की आवाजें ही निकाल पाते हैं।
✓ बिल्ली एकमात्र स्तनधारी है, जो मीठे का स्वाद नहीं ले पाती।
✓ बिल्लियों के लिए अदरक, लहसुन, प्याज, कच्चे आलू, टमाटर और चॉकलेट जहर के समान हैं।
✓ अब तक पाई गई सबसे बड़ी बिल्ली की ऊँचाई 48.5 इंच (1.23 मीटर) थी, जिसका नाम “stewie” था।
✓ वर्ष 1963 में, “Felicette” नामक एक फ्रांसीसी बिल्ली अंतरिक्ष में जाने वाली पहली बिल्ली बनी।
✓ दुनिया की सबसे छोटी बिल्ली “टिंकर टॉय” नामक बिल्ली थी। इसकी लंबाई महज़ 7 सेंटी मीटर (2.75 इंच) थी।
✓ बिल्ली में आईपोड की तुलना में 1000 गुना अधिक डेटा स्टोरेज होता है।