वफ़ादार शब्द अगर किसी जानवर से जोड़ा जाता है, तो वह है कुत्ता (Dog)। कुत्ता, मनुष्य का वफादार दोस्त माना जाता है। यह वह जानवर है, जिसे मनुष्य द्वारा सबसे अधिक पालतू बनाया जाता है, यकीनन वफ़ादारी भी इसका बहुत बड़ा कारण है। तो आइए, आज हम आपको इसी वफ़ादार जानवर से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों की जानकारी देने जा रहे हैं –
✓ कुत्ते भेड़ियों के वंशज माने जाते हैं क्योंकि इनका 99% DNA भेड़िए से मिलता जुलता है।
✓ कुत्ते का औसत जीवन काल लगभग 10 से 14 वर्ष तक होता है।
✓ वयस्क कुत्ते के 42 दांत होते हैं और कुत्ते के पिल्ले के 28 दांत होते हैं।
✓ कुत्तों की तीन पलकें होती हैं।
✓ कुत्ते अच्छे तैराक होते हैं।
✓ कुत्तों की सुनने की शक्ति इंसानों से 5 गुना अधिक होती है।
✓ कुत्ते इंसानों की तरह सपने देख सकते हैं।
✓ इंसानों का रक्त जहां 4 प्रकार का होता है – O, A, B, AB. वहीं कुत्तों का रक्त 13 प्रकार का होता है।
✓ कुत्तों और इंसानों द्वारा ऑक्सीटॉसिन (Oxytocin) नामक एक ही “Love hormone” release किया जाता है। इस हार्मोन के कारण ही इंसान और कुत्ते दोनों का ही अपने दोस्तों के साथ मजबूत Bond होता है।
✓ कुत्तों में प्रजनन काल लगभग 9 सप्ताह का होता है।
✓ कुत्तिया औसतन एक बार में 4 से 6 बच्चों को जन्म दे सकती है।
✓ जन्म के समय कुत्ते के पिल्ले अंधे, बहरे और दांत रहित होते हैं। अपनी नाक के हिट सेंसर (Heat sensor) की सहायता से वे अपनी मां को खोज पाते हैं।
✓ तेजी से शरीर के विकास के दौरान कुत्ते के पिल्ले दिन में 18 से 20 घंटे तक सोते हैं, जबकि वयस्क कुत्ते दिन में 10 से 12 घंटे ही सोते हैं।
✓ कुत्ते के पिल्ले को घर लाने की सबसे सही उम्र 8 से 12 सप्ताह है।
✓ कुत्ते के दौड़ने की रफ्तार 19 मील प्रति घंटे तक होती है।
✓ चॉकलेट, कुत्तों के लिए जहर है।
✓ 10 वर्ष से अधिक उम्र के कुत्तों में से 50% कुत्ते कैंसर की वजह से मरते हैं।
✓ 1 साल का कुत्ता 15 साल के इंसान के जितना समझदार होता है।
✓ कुत्ते यदि दायीं ओर पूंछ हिलाए, तो इसका अर्थ है कि वह खुश है और बायीं ओर पूंछ हिलाने का अर्थ है कि वह दु:खी है।