प्रश्न 1 – होंडा कार्स इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ पद पर किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर 1 – ताकुया त्सुमुरा
महत्वपूर्ण बाते – होंडा मोटर्स कंपनी में होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के नए अध्यक्ष और सीईओ के रूप में ताकुया त्सुमुरा को नियुक्त किया।
वह 1 अप्रैल 2022 से होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष पद पर कार्यरत रहेंगे। जोकि होंडा मोटर्स के साथ 30 सालों से अधिक वर्षों से जुड़े हुए हैं। ताकुया त्सुमुरा 1997 से वर्ष 2000 तक भारत सहित दक्षिण एशियाई देशों के प्रभारी भी रहे थे।
होंडा मोटर्स की स्थापना कब की गई थी = 1948
होंडा मोटर्स के फाउंडर कौन है = Soichiro Honda
प्रश्न 2 – भारतीय रेलवे किस राज्य में देश का पहला केबल रेल ब्रिज स्थापित करेगा?
उत्तर 2 – जम्मू कश्मीर
महत्वपूर्ण बाते – भारतीय रेलवे ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में अंजी नदी पर देश के पहले केबल से बने पुल को स्थापित करने का निर्माण कार्य शुरू किया है।
अंजी खंड पुल उधम नगर श्रीनगर बारामुला रेल लिंक परियोजना का एक हिस्सा है जोकि कटरा और रियासी क्षेत्र को रेल लिंक के माध्यम से जोड़ेगा।
इस पुल की कुल लंबाई 473.25 मीटर और यह 96 केबल से जुड़ा हुआ होगा । पुल की नदी तल से ऊंचाई 331 मीटर मापी गई है।
प्रश्न 3 – हिमाचल प्रदेश राज्य के किस जिले को पहला जैव विविधता पार्क मिला?
उत्तर 3 – मंडी
महत्वपूर्ण बाते – हिमाचल प्रदेश राज्य के मंडी जिले को पहला जैव विविधता पर मिला। यह जैव विविधता पार्क लुप्त प्राय हिमालय जड़ी-बूटी के संरक्षण में मददगार होगा।
हिमाचल प्रदेश के वन विभाग द्वारा राष्ट्रीय हिमालय अध्ययन मिशन के तहत यह पार्क मंडी की भूलाह घाटी में एक करोड रुपए की लागत से तैयार किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी का क्या नाम है = शिमला
हिमाचल प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल कौन हैं = राजेंद्र अर्लेकर
मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है = जयराम ठाकुर
प्रश्न 4 – 48वां खुजराहो नृत्य महोत्सव किस राज्य में शुरू हुआ?
उत्तर 4 – मध्य प्रदेश
महत्वपूर्ण बाते – मध्य प्रदेश राज्य के वर्तमान राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 48वें खजुराहो नृत्य महोत्सव 2022 का मध्य प्रदेश में उद्घाटन किया।
48वां खुजराहो महोत्सव 26 फरवरी तब तक चलेगा ।इस साल समारोह में ‘महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन परियोजना’ के बैनर तले 5 किलोमीटर ‘दिल खेल के घूमो मैराथन का भी आयोजन किया गया था।
मध्य प्रदेश की राजधानी का क्या नाम है = भोपाल
मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है = शिवराज सिंह चौहान
प्रश्न 5 – लॉन्च पुस्तक “द फाउंडर्स : द स्टोरी ऑफ पेपल” के लेखक कौन हैं?
उत्तर 5 – जिमी सोनी
महत्वपूर्ण बाते – लेखक जिमी सोनी ने अपनी नई पुस्तक द फाउंडर्स : द स्टोरी ऑफ पेपल एड द एटंरप्रेन्योर्स हू शेफर्ड सिलीकान वैली” लॉन्च की।
“द फाउंडर्स : द स्टोरी ऑफ पेपल एड द एटंरप्रेन्योर्स हू शेफर्ड सिलीकान वैली” नामक पुस्तक को साइमन एंड शूस्टर द्वारा प्रकाशित किया गया है। जोकि बहुराष्ट्रीय डिजिटल भुगतान कंपनी पेपल की कहानी पर प्रकाश डालती हैं।
इस पुस्तक में कंपनी के स्टार्ट अप की यात्रा को बताया गया है। जिसके बाद कंपनी ने स्ट्रगल करते हुए अपने करियर की शुरुआत की थी और आज भी कंपनी की कीमत 70 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक है।
प्रश्न 6 – IOC ने किसे एथलीट आयोग के अध्यक्ष के रूप में चुना?
उत्तर 6 – एम्मा टेरहो (Emma Terhoe)
महत्वपूर्ण बाते – फिनलैंड देश की आइस हॉकी टीम की खिलाड़ी एम्मा टेरहो को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति एथलीट आयोग के अध्यक्ष के रूप में चुना गया।
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने एथलीट आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में कोरिया गणराज्य के टेबल टेनिस खिलाड़ी सियुंग मिन यू को चुना है।
वही आयोग ने न्यूजीलैंड के साइकिल चालक सारा वाकर को आयोग के दूसरे वीसी के रूप में चुना।
प्रश्न 7 – भारत और किस देश के बीच पूर्वी ब्रिज -VI वायु अभ्यास शुरू हुआ?
उत्तर 7 – ओमान (Oman)
महत्वपूर्ण बाते – भारतीय वायु सेना और रॉयल एयर फोर्स ऑफ ओमान ने राजस्थान में वायुसेना स्टेशन जोधपुर में पूर्वी ब्रिज -VI वायु अभ्यास शुरू हुआ।
पूर्वी ब्रिज -VI वायु अभ्यास 21 से 25 फरवरी 2022 तक आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष पूर्वी ब्रिज -VI वायु अभ्यास का छठा संस्करण आयोजित किया गया है।
ओमान की राजधानी का क्या नाम है = मस्कट
ओमान की मुद्रा का क्या नाम है = ओमानी रियाल
प्रश्न 8 – विश्व चिंतन दिवस कब मनाया गया?
उत्तर 8 – 22 फरवरी (February 22)
महत्वपूर्ण बाते – हर साल 22 फरवरी को दुनिया भर में सभी गर्लस्काउट्स, गर्ल गाइड्स और अन्य गर्ल समूह द्वारा विश्व चिंतन दिवस मनाया जाता है।
यह दिन दुनिया भर में साथी भाइयों और बहनों के बारे में सोचने उनकी चिंताओं को दूर करने और मार्गदर्शन के सही अर्थ को समझाने के लिए मनाया जाता है।
विश्व चिंतन दिवस 2022 की थीम Our World Our Equal Future रखी गयी है।
प्रश्न 9 – शकुंतला चौधरी का निधन हुआ है उन्हें किस सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है?
उत्तर 9 – पद्म श्री (Padma Shri)
महत्वपूर्ण बाते – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता शकुंतला चौधरी का एक 102 साल की उम्र में निधन हुआ।
शकुंतला चौधरी को शकुंतला बाईदेव के नाम से भी जाना जाता था जिन्हें साल 2022 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
वह असम की रहने वाली थी जोकि गांधीवादी जीवन शैली को लोकप्रिय बनाने के लिए प्रतिबद्धता और समर्पण के लिए जानी जाती थी।
प्रश्न 10 – किस देश ने नई नौसेना वायु रक्षा “सी डोम प्रणाली” का सफलतापूर्वक परीक्षण किया?
उत्तर 10 – ईजराइल (Israel)
महत्वपूर्ण बाते – इजराइल देश ने नए नौसेना वायु रक्षा सी डोम प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया जोकि आयरन डोम वायु रक्षा प्रणाली का एक उन्नत संस्करण है।
इसराइल ने आयरन डोम की मदद से पिछले एक दशक में गजा पट्टी से दागे गए रॉकेट को देश की सीमा से गिरने से बचाया था।
इजरायल की राजधानी का क्या नाम है = जेरूसलम
इजराइल के वर्तमान प्रधानमंत्री कौन है = नफताली बैनेट
इजरायल के वर्तमान प्रेसिडेंट कौन है = Isaac Herzog
