Skip to content

Know About Red Fort (लाल किला) in Hindi

यह लाल पत्थर से बनी कोई इमारत नहीं है बल्कि इसका बन्ना इतिहास में एक बड़ी घटना के रूप में साबित हुआ और इसने अपने निर्माण से लेकर अब तक ऐसी कई घटनाओं को देखा है जिन्होंने इतिहास का रुख बदल दिया। अगर आपलाल किलाघूमने का प्लान कर रहे हैं तो यह जगह आपके लिए बहुत खास हो सकती है लेकिन आपको यहां जाने से पहले इस जगह के बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए। 

तो आइए जानते हैं दिल्ली के लाल किले के बारे में कुछ रोचक तथ्यः

1. वर्ष 1639 में, लाल किले को पांचवें मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा अपनी राजधानी शाहजहानाबाद के महल के रूप में बनवाया था।

2. इसका नाम श्लाल किलाश् इसकी लाल बलुआ पत्थर की विशाल दीवारों की वजह से रखा गया।

3. लाल किले पर राज करने वाला आखिरी मुगल सम्राट बहादुरशाह जफर थाद्य इसके बाद भारत में अंग्रेजों ने कब्जा कर लिया।

4. लाल किले में कई मंडप है, जो मुगल सम्राट की रचनात्मकता को दर्शाता है।

5. इस महल को वास्तुकार श्उस्ताद अहमद लाहौरीश् ने डिजाइन किया था।

6. आपको बता दें कि इस लाल किले को बनाने में लगभग 10 साल का समय लग गया था।

7. लाल किले को पवित्र नदी (यमुना) के किनारे पर बनाया गया है।

8. लाल किला देश की एक ऐसी जगह है जहां प्रत्येक भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज को इस किले पर फहराया जाता है और इस दिन प्रधानमंत्री अपना भाषण देते हैं।

9. आपको बता दें कि लाल किले में एक चांदी की छत थी जिसको बाद में पैसे जुटाने के लिए तांबे की छत के साथ बदल दिया गया था।

10. लाल किले को अष्टकोणीय आकार में बनाया गया है और इस पूरे किले पर संगमरमर से सजावट की गई है।  

11. श्कोहिनूर हीराश् कभी इस किले की सजावट का हिस्सा हुआ करता था लेकिन भारत में कब्जा करने के बाद इसे अंग्रेज ले गए।

12. इस किले के अंदर मोती मस्जिद, नौबत खाना, रंग महल, दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास जैसी कई खूबसूरत इमारतें हैं जो पहले संगीत कक्ष हुआ करती थी।

13. आपको बता दें कि यूनेस्को द्वारा वर्ष 2007 में, इसे विश्व धरोहर घोषित किया गया।

14. लाल किले के अंदर मुख्य दो द्वार हैं- लाहौरी गेट और दिल्ली गेटद्य लाहौरी गेट लाल किले का मुख्य गेट है जिसका नाम लाहौर शहर से लिया गया है। दिल्ली गेट दक्षिण में एक सार्वजनिक प्रवेश द्वार है और इस गेट के दोनों ओर दो बड़े पत्थर के हाथी एक दूसरे के आमने सामने बने हुए हैं।

15. मुमताज महल, लाल किला परिसर के अंदर की 6 रचनाओं में से एक हैद्य लाल किले के अंदर की सभी रचनाएं यमुना नदी से जुड़ी हुई हैं।

यह किला दिल्ली के सबसे बड़े किलो में से एक है। यह दिखने में बेहद आकर्षक लगता है। लाल किला दिल्ली की शान है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *