Current Affairs 9 October 2022

प्रश्न 1 - विश्व कपास दिवस कब मनाया गया?
उत्तर 1 - 7 अक्टूबर

महत्वपूर्ण बाते - विश्व भर में कपास प्रोडक्शन को बढ़ावा देने और उसकी व्यवस्था की सभी समस्याओं को एक मंच देने के उद्देश्य से हर साल 7 अक्टूबर को विश्व कपास दिवस मनाया जाता है। 
सबसे पहले साल 2019 में संयुक्त राष्ट्र, विश्व खाद्य संगठन, अंतर्राष्ट्रीय कपास सलाहकार समिति द्वारा आयोजित किया गया था। 
विश्व कपास दिवस 2022 की थीम Weaving a better future for cotton रखी गयी है। 

प्रश्न 2 - एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ पद पर किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर 2 - किशोर कुमार पोलुदासू

महत्वपूर्ण बाते - एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में किशोर कुमार पोलूदासु को अपना नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया। 
किशोर कुमार ने 4 अक्टूबर 2022 को यह पद ग्रहण किया है। किशोर कुमार 1991 से भारतीय स्टेट बैंक के लिए काम कर रहे हैं। 
किशोर कुमार पोलुदासु स्टेट बैंक समूह के हिस्से एसबीआई जनरल में अपना वर्तमान पद संभालने से पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सिंगापुर ऑपरेशंस के उप प्रबंध निदेशक और कंट्री हेड के पद पर थे।

प्रश्न 3 - अरुण बाली का निधन हुआ है वह एक प्रसिद्ध क्या थे?
उत्तर 3 - अभिनेता

महत्वपूर्ण बाते - मायस्थेनिया ग्रेविस नामक बीमारी से ग्रसित होने के कारण बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अरुण बाली 79 वर्ष की आयु में निधन हुआ है। 
बता दें कि ‘3 इडियट्स’, ‘केदारनाथ’, ‘पानीपत’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता को यह बीमारी इसी साल जनवरी महीने में हुई थी। 
उन्होंने ‘नीम का पेड़’, ‘दस्तूर’, ‘चाणक्य’, ‘देख भाई देख’, ‘द ग्रेट मराठा’, ‘शक्तिमान’, ‘स्वाभिमान’, ‘देस में निकला होगा चांद’, ‘कुमकुम- एक प्यारा सा बंधन’, ‘वो रहने वाली महलों की’ और ‘देवों के देव महादेव’ जैसे मशहूर और पॉपुलर सीरियलों में काम किया था। 

प्रश्न 4 - किस ड्रोन को भारत का पहला सूक्ष्म श्रेणी का प्रमाण पत्र मिला?
उत्तर 4 - ए-200 ड्रोन

महत्वपूर्ण बाते - नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए ए-200 ड्रोन को भारत का पहला सूक्ष्म श्रेणी (माइक्रो कैटेगरी) का प्रमाणपत्र मिला है। 
डीजीसीए ड्रोन को उसेके वजन के आधार पर वर्गीकृत करता है। 250 ग्राम से दो किलोग्राम वजन वाले ड्रोन सूक्ष्म श्रेणी के ड्रोन के अंतर्गत आते हैं। 
इसे जीआईएस, कृषि, निर्माण, खनन और अन्य उद्योगों के सर्वेक्षण और मानचित्रण के लिए विकसित किया गया है। 

प्रश्न 5 - विश्व प्रवासी पक्षी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर 5 - 8 अक्टूबर

महत्वपूर्ण बाते - विश्व प्रवासी पक्षी दिवस मई के दूसरे शनिवार और अक्टूबर के दूसरे शनिवार को हर साल मनाया जाता है। 
अक्टूबर माह में विश्व प्रवासी पक्षी दिवस 8 अक्टूबर को मनाया गया है। विश्व प्रवासी पक्षी दिवस 2022 की थीम "प्रकाश प्रदूषण" रखी गयी है। 
विश्व प्रवासी पक्षी दिवस की शुरुआत साल 2006 में अफ्रीकन-यूरेशियन वॉटरबर्ड एग्रीमेंट (AEWA) और वन्यजीवों की प्रवासी प्रजाति (CMS) के संरक्षण पर समझौते द्वारा सचिवालय के सहयोग से की गई थी। 

प्रश्न 6 - किस बैंक के द्वारा ग्राहकों के लिए व्हाट्सएप बैंकिंग सेवाएं लांच की गई?
उत्तर 6 - पंजाब नेशनल बैंक

महत्वपूर्ण बाते - पंजाब नेशनल बैंक में दुर्गा पूजा के अवसर पर अपने ग्राहकों के लिए व्हाट्सएप बैंकिंग सुविधा की शुरुआत की। 
बैंक ने लोगों को सभी बैंकिंग सुविधाएं घर बैठे देने के उद्देश्य से इस सेवा को शुरू किया है। यह सेवा साल में 365 दिन 24 घंटे उपलब्ध होगी। 
पीएनबी का कोई भी ग्राहक व्हाट्सऐप पर अपने खाते का बैलेंस, पिछले पांच लेनदेन, स्टॉप-चेक की स्थिति और अन्य की जांच कर सकता है। 

प्रश्न 7 - भारतीय वायु सेना दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर 7 - 8 अक्टूबर

महत्वपूर्ण बाते - भारत की वायु सेना के प्रक्रम और शौर्य के चलते युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से हर साल भारतीय वायुसेना दिवस 8 अक्टूबर को मनाया जाता है। 
भारतीय वायु सेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को की गई थी। तब यह फोर्स कहीं महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक मिशन का हिस्सा रही थी। 
आजादी के बाद सर थॉमस डब्ल्यू एल्महर्स्ट को भारतीय वायु सेना का पहला चीफ, एयर मार्शल बनाया गया था। वह 15 अगस्त 1947 से 22 फरवरी 1950 तक इस पद पर बने रहे थे। 

प्रश्न 8 - हीरो मोटोकॉर्प में किस नाम से इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया?
उत्तर 8 - VIDA V1

महत्वपूर्ण बातें - हीरो मोटोकोर्प ने VIDA-V1 नाम से अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया। कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के दो वेरिएंट निकाले हैं। 
जिसके पहले वैरीअंट का नाम "Hero Vida V1" और दूसरे वेरिएंट का नाम "Hero Vida V1 Plus" रखा गया है। 
हीरो अपने इन इलेक्ट्रिक स्कूटरो को पहले चरण में देश के 3 शहरों दिल्ली बेंगलुरु और जयपुर में बेचेगा । वही हीरो विडा वी1 की शुरुआती कीमत 1.45 लाख रुपये हीरो विडा वी1 प्लस की शुरुआती कीमत 1.59 लाख रुपये तय की गयी है। 

प्रश्न 9 - सशक्त बल मेडिकल कॉलेज की कमांडेंट के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर 9 - आरती सरीन

महत्वपूर्ण बातें - भारतीय नौसेना के पुणे मे स्थित सशक्त बल मेडिकल कॉलेज की कमांडेंट के रूप में वाइस एडमिरल आरती सरीन को नियुक्त किया गया है। 
महिला सैन्य अधिकारी सरीन ने 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं में कमीशन किया गया था। उन्होंने दो स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त कर रखी है। 
आरती सरीन भारतीय नौसेना में साल 1985 में शामिल हुई थी। 

प्रश्न 10 - जापान देश में भारत के नए राजदूत कौन बने?
उत्तर 10 - सिबी जॉर्ज

महत्वपूर्ण बातें - जापान देश में भारत के नए राजदूत के रूप में वरिष्ठ राजनयिक सीबी जॉर्ज को नियुक्त किया गया है। 
1993 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी जॉर्ज वर्तमान में कुवैत में भारत के राजदूत हैं। वह जापान में भारत के राजदूत के रूप में संजय कुमार वर्मा की जगह लेंगे। 
जापान की राजधानी का क्या नाम है = टोक्यो
जापान की मुद्रा का क्या नाम है = जापानी येन