Current Affairs 7 October 2022

प्रश्न 1 - विश्व शिक्षक दिवस कब मनाया गया?
उत्तर 1 - 5 अक्टूबर

महत्वपूर्ण बाते - हर साल 5 अक्टूबर को दुनिया भर में एक साथ विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए उन्हें सम्मानित करना होता है। 
विश्व शिक्षक दिवस 2022 की थीम "The Transformation of education begins with teachers"  रखी गयी है। 
साल 1994 में शिक्षक दिवस मनाने की घोषणा की गई थी भारत में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस 5 सितंबर को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

प्रश्न 2 - किस साल 2022 के देवेंद्र लाल मेमोरियल मेडल से सम्मानित किया गया?
उत्तर 2 - रॉक्सी कोल

महत्वपूर्ण बाते - भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिक रॉक्सी मैथ्यू कोल को अमेरिकी भू-भौतिकीय संघ द्वारा 2022 देवेंद्र लाल मेमोरियल मेडल प्रदान किया गया। 
कोल को पृथ्वी और अंतरिक्ष विज्ञान में उनके उत्कृष्ट शोध के लिए चुना गया था। वही उन्हें एजीयू के फेलो के रूप में भी सम्मानित किया जाएगा। 
एजीयू एक गैर-लाभकारी संगठन है जो पृथ्वी और अंतरिक्ष विज्ञान में अपने सम्मान और मान्यता कार्यक्रम के हिस्से के रूप में सालाना कुछ चुनिंदा व्यक्तियों को चुनता है।

प्रश्न 3 - किस देश में भारत का रुपे डेबिट कार्ड चलेगा?
उत्तर 3 - ओमान

महत्वपूर्ण बाते - नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन आफ इंडिया (NPCI) और सेंट्रल बैंक आफ ओमान (CBO) ने ओमान में रुपे डेबिट कार्ड (Rupay Debit Card) को लॉन्च करने के लिए एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। 
वही विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन की मौजूदगी में इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। इस समझौते के बाद अब ओमान देश में भारतीय अपना डेबिट कार्ड भी उपयोग कर पाएंगे। 
ओमान की राजधानी का क्या नाम है = मस्कट
ओमान की मुद्रा का क्या नाम है = ओमानी रियाल 

प्रश्न 4 - किस स्पेस एजेसी ने क्रू-5 मिशन लॉन्च किया?
उत्तर 4 - स्पेसएक्स

महत्वपूर्ण बाते - एलोनमस्क के नेतृत्व वाली स्पेस एक्स अंतरिक्ष एजेंसी में क्रू-5 मिशन लॉन्च किया । क्रू-5 मिशन के तहत उन्होंने पहली बार रूसी अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस में भेजा है। 
यह लॉन्चिंग नासा और रूसी स्पेस एजेंसी रोकोस्मोस के बीच एक्सचेंज डील के तहत की गई है। क्रू-5 मिशन में दो अमेरिकी, एक जापानी और एक रूसी एस्ट्रोनॉट शामिल हैं। 
इनमें नासा के एस्ट्रोनॉट निकोल मान और जोश कसाडा शामिल हैं, जो मिशन कमांडर और पायलट के रूप में काम करेंगे। इस फाल्कन-9 रॉकेट के टॉप ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट को फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया है।

प्रश्न 5 - किस देश में हिंदू धर्म का भव्य मंदिर जनता के लिए खोला गया?
उत्तर 5 - दुबई

महत्वपूर्ण बाते - दुबई के जेबेल अली गांव में भारतीय और अरबी वास्तुकला के मिले-जुले स्वरूप वाले एक भव्य हिंदू मंदिर को जनता के लिए खोला गया। 
इसे सहिष्णुता, शांति और सद्भाव के एक मजबूत संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। जेबेल अली गांव अलग-अलग धर्मों के उपासना स्थलों के लिए मशहूर है और वहां सात गिरजाघर, एक गुरुद्वारा और एक हिंदू मंदिर है। 
दुबई के इस नए मंदिर में हिंदू धर्मके 16 देवी, देवताओं की मूर्तियां लगी हैं मंदिर की पहली मंजिल पर प्रार्थना सभागार होगा।  इन क्षेत्रों में 4,000 वर्ग फुट का बैंक्वेट हॉल, एक मल्टीपर्पस कक्ष और ज्ञान कक्ष शामिल है, जो ग्राउंड फ्लोर पर है। 

प्रश्न 6 - स्तन कैंसर जागरूकता माह 2022 कब मनाया गया?
उत्तर 6 - 1 से 31 अक्टूबर

महत्वपूर्ण बाते - हर साल स्तन कैंसर जागरूकता माह  अक्टूबर के महीने में 01 से 31 तक मनाया जाता है। 
वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान का उद्देश्य बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इसके कारण, रोकथाम, निदान, उपचार और इलाज में अनुसंधान के लिए धन जुटाना है। 
गुलाबी रिबन स्तन कैंसर जागरूकता का एक अंतर्राष्ट्रीय प्रतीक है। स्तन कैंसर एक प्रकार का कैंसर है जो स्तन के ग्रंथियों के ऊतकों में नलिकाओं या लोब्यूल के एपिथेलियम (अस्तर कोशिकाओं) में उत्पन्न होता है।

प्रश्न 7 - साल 2022 के लिए SASTRA रामानुजन पुरस्कार किसने जीता?
उत्तर 7 - युंकिंग तांग

महत्वपूर्ण बाते - 2022 के लिये सस्त्र (SASTRA) रामानुजन पुरस्कार यूंकिंग तांग, सहायक प्रोफेसर कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले, संयुक्त राज्य अमेरिका को दिया जाएगा। 
श्रीनिवास रामानुजन से प्रभावित होकर गणित के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 32 वर्ष और उससे कम आयु के व्यक्तियों को इस पुरस्कार के तहत 10,000 अमेरिकी डॉलर की नकद राशि प्रदान की जाती है। 
यह पुरस्कार वर्ष 2005 में शनमुघा कला, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान अकादमी (सस्त्र) द्वारा स्थापित किया गया था। 

प्रश्न 8 - साल 2022 के राष्ट्रीय खेलो में अंतिम पंघाल ने कुश्ती में कौन-सा पदक जीता?
उत्तर 8 - स्वर्ण पदक

महत्वपूर्ण बाते - विश्व अंडर-20 चैम्पियन अंतिम पंघाल ने राष्ट्रीय खेलों की महिला 53 किग्रा कुश्ती स्पर्धा का गोल्ड मेडल जीत लिया। 
हिसार की अंतिम ने राष्ट्रीय खेलों में पदार्पण में मध्य प्रदेश की प्रियांशी प्रजापति पर ‘विक्ट्री बॉय फॉल’ से खिताब जीता। गुजरात की खलीफा हीना और महाराष्ट्र की स्वाति संजय ने कांस्य पदक जीते। 
राष्ट्रीय खेल 2022 गुजरात के छह शहरों, अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में आयोजित किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय खेल 2022 का समापन 12 अक्टूबर को होगा।

प्रश्न 9 - किस देश में हाथी का 500000 साल पुराना दांत मिला?
उत्तर 9 - इजराइल

महत्वपूर्ण बाते - इजराइल देश के पुरातत्व विभाग को खुदाई के दौरान 500000 साल पुराना हाथी का दांत मिला। 
इजराइल में पाया गया हाथी का दांत अफ्रीकी हाथियों से दोगुना है। इजराइल में पाया गया हाथी का दांत लगभग 8 फीट लंबा है। 
यह हाथी का दात दक्षिणी इजराइल के रीटन में मिला है। जिसे प्राचीन हाथियों पर पढ़ाई कर रहे जीवविज्ञानी ईटन मोर ने खोजा था। ये हाथी दांत एकदम सीधा है। 

प्रश्न 10 - किसने महानिर्देशक आयुध के रूप में पदभार ग्रहण किया?
उत्तर 10 - संजीव किशोर

महत्वपूर्ण बाते - 1985 बैच के अधिकारी संजीव किशोर को भारतीय आयुध निर्माणी सेवा (IOFS) ने महानिदेशक आयुध (C&S) के रूप में पदभार ग्रहण किया है। 
संजीव किशोर ने 01 अक्टूबर 2022 को नई भूमिका का प्रभार ग्रहण किया। उन्होंने एम के ग्रैग की जगह ली। 
नई भूमिका संभालने से पहले, किशोर कोलकाता के आयुध निदेशालय (समन्वय और सेवा) में अतिरिक्त महानिदेशक आयुध थे।