Current Affairs 13 October 2022

प्रश्न 1 - जम्मू कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश कौन बने?
उत्तर 1 - न्यायमूर्ति ए एम माग्रे

महत्वपूर्ण बाते - जम्मू कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति एएम माग्रे को नियुक्त किया गया है। 
वही पंकज मित्तल को राजस्थान उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश और प्रसन्ना बी वरले को कर्नाटक उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। 
जम्मू कश्मीर के वर्तमान मेयर कौन है = चंद्र मोहन गुप्ता
जम्मू कश्मीर के वर्तमान उपराज्यपाल कौन है = मनोज सिन्हा 

प्रश्न 2 - WHO ने किस देश के लिए भारत से 6 मिलियन मच्छरदानी खरीदने के लिए समझौता किया?
उत्तर 2 - पाकिस्तान

महत्वपूर्ण बाते - विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पाकिस्तान देश के लिए भारत से छह मिलियन मच्छरदानी खरीदने के लिए समझौता किया। 
पाकिस्तान में भीषण बाढ़ के कारण 1700 से अधिक लोग मारे गए हैं जबकि 3.3 करोड़ लोग विस्थापित हुए हैं जिसमें देश का एक तिहाई हिस्सा पानी में डूब गया है। 
डब्ल्यूएचओ ने जनवरी 2023 तक बाढ़ प्रभावित पाकिस्तान के 32 जिलों में 27 लाख मलेरिया के मामलों की चेतावनी दी है जिसे मध्य नजर रखते हुए डब्ल्यूएचओ ने मच्छरदानी खरीदने के लिए करार किया है। 

प्रश्न 3 - पंजाब राज्य में कितने बागबानी एस्टेट स्थापित करने की घोषणा की?
उत्तर 3 - 4

महत्वपूर्ण बाते - पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चार बागवानी एस्टेट स्थापित करने की घोषणा की गई है। बागवानी विभाग द्वारा पंजाब के चार जिलों फिरोजपुर, गुरदासपुर, फरीदकोट और लुधियाना में बागवानी एस्टेट स्थापित की जाएंगी। 
पंजाब मे 56 ब्लॉको में पानी रिसर्च की तुलना में 200% तक पानी धरती में से निकल कर फसल पैदावार के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जोकि एक चिंता का विषय है जिस पर अब सुधार के लिए बागवानी एस्टेट स्थापित की जा रही हैं। 


प्रश्न 4 - किस राज्य में हिमकैड नाम की नई योजना लांच की?
उत्तर 4 - हिमाचल प्रदेश

महत्वपूर्ण बाते - हिमाचल प्रदेश राज्य की सरकार ने कृषि क्षेत्र में संचालित क्रांतिकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से हिमकैड नाम से योजना लांच की। 
राज्य का लगभग 80 प्रतिशत कृषि क्षेत्र वर्षा सिंचित है। प्रदेश में किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने प्रवाह सिंचाई योजना, सूक्ष्म सिंचाई के माध्यम से कुशल सिंचाई योजना, जल से कृषि को बल योजना, उठाऊ सिंचाई योजना का निर्माण एवं बोरवेल आदि योजनाएं कार्यान्वित की हैं। 
सरकार ने कृषि क्षेत्र के लिए चालू वित्त वर्ष में 628.52 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 

प्रश्न 5 - अंतरिक्ष में शूट करने वाले पहले अभिनेता कौन बनेंगे?
उत्तर 5 - टॉम क्रूज़

महत्वपूर्ण बाते - अंतरिक्ष में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर शूट करने वाले पहले अभिनेता टॉम क्रूज बनेंगे। इसी के साथ वह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के बाहर स्पेस वॉक करने वाले पहले नागरिक भी बन जाएंगे। 
टॉम क्रूज ने इस फिल्म के लिए हॉलीवुड के टॉप फिल्म मेकर डग लिमन के साथ करार किया है। इस मूवी में टॉम क्रूज इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर एक रॉकेट लेकर जाने वाला किरदार अदा करेंगे। 
टॉम क्रूज ने बुर्ज खलीफा से लेकर अमेरिकी फाइटर प्लेन F-18 उड़ाने तक जैसे प्रसिद्ध हॉलीवुड स्टंट भी कर रखे हैं। 

प्रश्न 6 - क्लब फुटबॉल में 700 गोल दागने वाले पहले खिलाड़ी कौन बने?
उत्तर 6 - क्रिस्टियानो रोनाल्डो

महत्वपूर्ण बाते - क्लब फुटबॉल में 700 गोल दागने वाले पहले खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने। रोनाल्डो ने अपना 700वां गोल इंग्लिश प्रीमीयर लीग के मुकाबले के दौरान जीता है। 
37 वर्षीय रोनाल्डो ने 20 साल पहले स्पोर्टिंग लिस्बन से अपने क्लब फुटबॉल करियर की शुरुआत की। इन 20 सालों में वह स्पोर्टिंग के साथ-साथ मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड और युवेंतस की ओर से खेलते हुए नजर आए। 
उन्होंने कुल 944 मैच खेले और 700 गोल दागे है।

प्रश्न 7 - किस राज्य ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप मोबाइल एप्लीकेशन लांच किया?
उत्तर 7 - राजस्थान

महत्वपूर्ण बाते - राजस्थान में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम 2021-22 के लिए मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया। 
इस शैक्षणिक सत्र 2020-21 में यूनिवर्सिटी, बोर्डों और काउंसिल द्वारा आयोजित एग्जाम रिजल्ट रिलीज करने और मार्कशीट की जगह वेबसाइट पर नंबर अपलोड किए जायेगे। 
इस स्कॉलरशिप योजना में अप्लाई करने के लिए छात्रों के पास अब 28 फरवरी 2022 तक का टाइम है। 

प्रश्न 8 - विश्व डाक दिवस कब मनाया गया?
उत्तर 8 - 9 अक्टूबर

महत्वपूर्ण बातें - विश्व डाक दिवस हर साल 9 अक्टूबर को मनाया जाता है। विश्व डाक दिवस 2022 की थीम "Post For Planet" रखी गयी है। 
इस साल 9 से 13 अक्टूबर तक भारत में राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जाएगा। विश्व डाक दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य डाक सेवा के प्रति लोगों को अवगत कराना है। 
विश्व डाक दिवस 9 अक्टूबर 1874 को स्विट्जरलैंड में मनाया गया था इस दिन की स्थापना यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन ने की थी। 

प्रश्न 9 - सितंबर माह का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मैच किसे घोषित किया गया?
उत्तर 9 - मोहम्मद रिजवान

महत्वपूर्ण बातें - सितंबर माह 2022 का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मैच मे पुरुष श्रेणी का खिताब मोहम्मद रिजवान को दिया गया। 
वही आईसीसी प्लेयर ऑफ द मैच में महिला श्रेणी का किताब हरमनप्रीत कौर को दिया गया। हरमनप्रीत आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं। 
आईसीसी का मुख्यालय कहां स्थित है = दुबई 
आईसीसी की स्थापना कब की गई थी = 1909 
आईसीसी का Moto क्या है = क्रिकेट फॉर गुड 

प्रश्न 10 - शिवसेना के एक नाथ शिंदे गुट का नाम क्या रखा गया?
उत्तर 10 - बालासाहेबंची शिवसेना

महत्वपूर्ण बातें - महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट का नाम "बालासाहेबंची शिवसेना" रखा गया है। 
ये गुट ‘बालासाहेबंची शिवसेना’ के नाम से चुनाव लड़ेगा और चुनाव आयोग ने 'दो तलवार और ढाल' का चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया है।
महाराष्ट्र की राजधानी का क्या नाम है = मुंबई
महाराष्ट्र के वर्तमान गवर्नर कौन है = भगत सिंह कोश्यारी 
महाराष्ट्र के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है = एकनाथ शिंदे