Interesting Facts about Elephant in Hindi

Animal

 हाथी जमीन पर रहने वाला सबसे विशाल प्राणी है।

 हाथी को रोज नहाना पसंद है।

 हाथी अपनी सूंड से जमीन पर गिरे सिक्के को भी उठा सकता है।

 हाथी की सूंघने की शक्ति बहुत तीव्र होती है।

 हाथी पानी की गंध को 4 से 5 किलोमीटर की दूरी से भी सूंघ लेता है।

 हाथी की स्मरण शक्ति काफी अच्छी होती है। वह कई दिन पुरानी घटनाओं को याद रख सकते हैं।

 हाथी पूरे दिन में 3 से 4 घंटे खड़े-खड़े ही सोते हैं।

 हाथी के कान के पीछे का हिस्सा सबसे मुलायम होता है।

 एक वयस्क खाती का वजन 10 हजार किलो तक हो सकता है।

 हाथी की चमड़ी लगभग 1 इंच तक मोटी होती है।

 मादा हाथी हर 4 साल में बच्चे को जन्म देती है।

 अफ्रीकन हाथियों के कान भारतीय हाथी से बड़े होते हैं।

 हाथी पूरे दिन में लगभग 120 किलो तक का भोजन खा सकते हैं।

 हाथी एकमात्र जानवर है जो कि कूद नहीं सकता और जिसके चार घुटने होते हैं।

 हाथी के दांत उसके जीवनकाल के दौरान बढ़ते रहते हैं।