आखिर क्यों होती है अशोक चक्र (Ashok Chakra) में 24 (Twenty Four) तीलिया?

Ashoka Chakra

क्या आपको मालूम है अशोक चक्र में 24 तीलियाँ होती हैं जिसे धर्म चक्र भी कहा जाता हैं। अशोक चक्र में दिए 24 तीलियाँ मानव के 24 गुणों को बताती हैं। अन्य शब्दों में इसे कहा जा सकता हैं कि 24 धर्म मार्ग या 24 नियम या 24 कर्तव्य जो किसी व्यक्ति, समाज और देश की उन्नति के लिए जरुरी हैं। इस लेख मे जानेंगें क्या मतलब है सभी 24 तीलियाँ का -

पहली तीली - सेवा (देश एवं समाज की सेवा की शिक्षा)

दूसरी तीली - बन्धुत्व (देश प्रेम एवं बंधुत्व को बढ़ावा देना)

तीसरी तीली - शील (व्यक्तिगत स्वभाव में शीलता की शिक्षा)

चैथी तीली - त्याग (देश एवं समाज के लिए त्याग की भावना का विकास)

पांचवीं तीली - शांति (देश में शांति व्यवस्था कायम रखने की सलाह)

छठवीं तीली - संयम (संयमित जीवन जीने की प्रेरणा देती है)

सातवीं तीली - प्रेम (देश एवं समाज के प्रति प्रेम की भावना)

आठवीं तीली - क्षमा (मनुष्य एवं प्राणियों के प्रति क्षमा की भावना)

नौवीं तीली - कल्याण (देश व समाज के लिये कल्याणकारी कार्यों में भाग लेना)

दसवीं तीली - आरोग्य (निरोगी जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है)

ग्यारहवीं तीली - नियम (निजी जिंदगी में नियम संयम से बर्ताव करना)

बारहवीं तीली - मैत्री (समाज में मैत्री की भावना)

तेरहवीं तीली - सुरक्षा (देश की सुरक्षा के लिए सदैव तैयार रहना)

चैदहवीं तीली - उद्योग (देश की औद्योगिक प्रगति में सहायता करना)

पंद्रहवीं तीली - समृद्धि (देश एवं समाज की समृद्धि में योगदान देना)

सौलहवीं तीली - संगठन (राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत रखना)

सत्रहवीं तीली - बुद्धिमत्ता (देश की समृधि के लिए स्वयं का बौद्धिक विकास करना)

अठारहवी तीली - नीति (देश की नीति के प्रति निष्ठा रखना)

उन्नीसवीं तीली - अर्थ (धन का सदुपयोग करना)

बीसवीं तीली - समता (समता मूलक समाज की स्थापना करना)

इक्कीसवीं तीली - अधिकार (अधिकारों का दुरूपयोग न करना)

बाईसवीं तीली - कर्तव्य (अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना)

तेईसवी तीली - न्याय (सभी के लिए न्याय की बात करना)

चैबीसवीं तीली - सहकार्य (आपस में मिलजुल कार्य करना)

अशोक चक्र के तीलियों का मललब आपने ऊपर समझा। चक्र का मतलब है निरंतर चलते रहना यानि उन्नति करना. यह अशोक चक्र व्यक्ति, समाज और देश के चहुमुखी विकास की बात करता हैं, इसी वजह से यह हमारे राष्ट्रीय तिरंगे ध्वज में मौजूद है। अशोक चक्र और 24 तीलियों का अन्य अर्थ है 24 तीलियाँ 24 घंटें (समय) को दर्शाती हैं और जिस प्रकार समय निरंतर चलता रहता हैं उसी प्रकार हमें भी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए, ताकि हम अपने जीवन में उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होकर समाज और देश के लिए अच्छे कार्य करें सकें।